Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Mundka Fire News: दिल्ली की इमारत में आग के हादसे के दौरान मौजूद 29 लोग लापता,आई लिस्ट


नई दिल्ली, । पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक गोदाम की 4 मंजिला इमारत में लगी आग ने 27 जिंदगियां छीन ली तो कई अब भी लापता हैं। इस बाबत एक लिस्ट भी जारी हुई है। इसके अनुसार 29 लोग इस हादसे के बाद लापता हैं, जिनके बारे में दिल्ली पुलिस के पास भी कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, जागरण संवाददाता भगवान झा के अनुसार, इमारत में चल रही इलेक्ट्रानिक कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पुलिस ने हादसे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

समीर शर्मा (डीसीपी, बाहरी जिला) का कहना है कि इमारत में जलने से मारे गए लोगों के शवों की स्थिति काफी खराब है। उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए फारेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि सभी शवों की शिनाख्त की जा सके।

अतुल गर्ग (निदेशक, दिल्ली अग्निशमन विभाग) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत के मालिक के पास दमकल विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था। इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  1. सोनी कुमारी
  2. तान्या
  3. नरेंद्र
  4. मोहिनी
  5. पूजा
  6. भारती देवी
  7. गीता देवी
  8. कैलाश जामी
  9. अमित जानी
  10. मुध देवी
  11. मोनिका
  12. यशोदा देवी
  13. मुस्कान
  14. स्वीटी
  15. प्रवीन
  16. पूजा
  17. मोहिनी (पियूष की मां)
  18. भारती नेगी
  19. रंजू देवी
  20. जशोदा देवी
  21. मधु
  22. पूनम
  23. प्रीति
  24. निशा कुमार
  25. विशाल
  26. मधु
  27. गीता चौहान
  28. सोनम
  29. आशा

घायलों की सूची

  • अज्ञात (30)
  • सतीश (38)
  • प्रदीप (36)
  • आशु (22)
  • संध्या (22)
  • धनवंती (21)
  • विमला (43)
  • हरजीत (23)
  • आइशा (24)
  • नितिन (24)
  • ममता (52)
  • अविनाश (29)

वहीं, दिल्ली दमकल विभाग ने इस आग के हादसे के दौरान फंसे लोगों को बचाया है, उसकी भी एक लिस्ट जारी की गई है।