News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Nagaland Assembly Election: कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- नगालैंड को कांग्रेस ने रिमोट से चलाया


कोहिमा, ।  नगालैंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा की नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी NDA को मिला है। तो वहीं उन्होंने संबोधन में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने कभी नगालैंड की ओर नहीं देखा और न ही कभी राज्य में स्थिरता और समृद्धि को महत्व दिया। कांग्रेस हमेशा दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर नागालैंड सरकार चलाती थी। दिल्ली से दीमापुर तक, कांग्रेस ने परिवारवाद की राजनीति की है।
शांति, प्रगति और समृद्धि है हमारा मूल मंत्र

नगालैंड में सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राज्य में हमारा मंत्र रहा है- शांति, प्रगति और समृद्धि, और यही वजह है कि बीजेपी पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। 10 साल पहले किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पूर्वोत्तर में हालात बदल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने प्रौद्योगिकी को रोजगार देकर भ्रष्टाचार में बड़ी सेंध लगाई। अब दिल्ली से भेजा गया सारा पैसा आपके खाते में तुरंत पहुंच जाता है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

चुनावी संबोधन में पीएम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया था। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था। कांग्रेस के समय नगालैंड में हमेशा राजनीतिक अस्थिरता रही। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारी सरकार के आने से परिवारवाद की सोच को बदल दिया है।
राज्य में डिवाइड की राजनीति को बदला डिवाइन में-पीएम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं। उन्होनें कहा कि जहां नॉर्थ-ईस्ट में डिवाइड की राजनीति चलती थी उसको हमने डिवाइन में बदला है।
नगालैंड का विकास है तेज गति पर

पीएम मोदी ने विकास के मुद्दे पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि नगालैंड कोहिमा को रेलवे से जोड़ने का काम चल रहा है। एक बार रेलवे से जुड़ जाने के बाद यहां ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा। पर्यटन से लेकर प्रौद्योगिकी और खेल से लेकर स्टार्टअप तक, भारत सरकार नगालैंड के युवाओं की मदद कर रही है।  उन्होंने कहा कि हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के उत्थान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

राज्य में कोहिमा का सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम किया है और इस क्षेत्र में बदलाव देखा जा सकता है। तो वहीं उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में नगालैंड में हिंसा की घटनाओं में 75% की कमी दर्ज की गई है। नगालैंड के कई क्षेत्रों में AFSPA को हटा दिया गया है।