News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बिहार राष्ट्रीय लखनऊ

National Herald Case : राहुल गांधी की ED से पूछताछ के बीच कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल समेत कई नेता हिरासत में


नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए दोबारा ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। हालांकि, राहुल की पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सोमवार को राहुल गांधी से ईडी ने दो चरणों में पूछताछ की थी। लंच से पहले करीब 3 घंटे तक राहुल से पूछताछ हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे। वहां से आने के बाद राहुल फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले राहुल गांधी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली थी।

  • कांग्रेस नेताओं को बदरपुर पुलिस स्टेशन ले गई दिल्ली पुलिस

     

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

  • केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई मामला नहीं है, यह मनगढ़ंत है। मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है।

  • हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को मयूर विहार थाने ले जाया गया

     

    राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को हिरासत में लिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को मयूर विहार थाने ले जाया गया है।

  • महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन

     

    महाराष्ट्र में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस केस में 2015 में इन्होंने खुद क्लीन चिट दी थी, अब वापस क्या हो गया। गांधी परिवार को जान बुझकर प्रताड़ित करने का षडयंत्र हो रहा है।

  • कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी को हिरासत में लिया गया

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी को हिरासत में लिया गया है।

     


  • बदरपुर थाने ले जाए गए दीपेंद्र हुड्डा

     

    राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को बदरपुर थाने में लाया गया है।

  • कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • CM भूपेश बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया

    CM भूपेश बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया

    छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारा विरोध जारी रहेगा, बीजेपी नेताओं हिमंत बिस्वा सरमा और नारायण राणे के खिलाफ ईडी के मामलों का क्या हुआ।

  • अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खड़गे

    अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे। किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाना और रात भर उसे बैठाना, कहीं ऐसा कानून नहीं है। कानून के मुताबिक तो पूछताछ के बाद व्यक्ति भेज देते हैं और अगली तारीख देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नहीं है, यह सत्याग्रह करते रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम लोग आराम से पैदल जा रहे थे और मैं सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रहा था, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया तो अब हमारे पास बैठने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

  • ये लड़ाई गांव-गांव तक पहुंचेगी- हरीश रावत

    नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी की ED के सामने पेशी पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बयान दिया। उन्होंने कहा सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी, सत्यमेव जयते!

  • अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए, लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

  • रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए

    रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गएकांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया है।
  • ईडी दफ्तर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से ईडी दफ्तर के लिए रवाना हो गए हैं।

  • दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  • राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के लिए आज राहुल गांधी ईडी के सामने पेश होंगे।

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

     

    दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

  • कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बयान

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बयान

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम कानून के गलत इस्तेमाल का विरोध कर रहे है, अगर ED कानून का पालन करता है, तो हमें कोई समस्या नहीं है लेकिन ED कानून का पालन नहीं कर रही है। हम पूछ रहे हैं कि निर्धारित अपराध क्या है? इसका कोई जवाब नहीं है। किस पुलिस एजेंसी ने FIR दर्ज की है? कोई जवाब नहीं, FIR की कॉपी नहीं है।

  • अधीर रंजन चौधरी ने बोला भाजपा पर हमला

    अधीर रंजन चौधरी ने बोला भाजपा पर हमला

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं। भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

    आज फिर होगा कांग्रेस का सत्याग्रह

     

    सुरजेवाला ने आज फिर सत्याग्रह का एलान किया। उन्होंने कहा कि हम गांधीजी के उत्तराधिकारी हैं हम फिर पैदल चलकर जाएंगे। हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा। हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं। ये कार्रवाई गैरकानूनी और असंवैधानिक है। ये कार्रवाई राजनीति प्रतिशोध की आग में की गई है। दिल्ली को छावनी में तब्दील कर भाजपा ने साबित कर दिया कि वो डरपोक सरकार है।

  • दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी का बयान

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी का बयान

     

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP सागर हुड्डा ने बताया कि आज भी पुलिस ने कल की ही तरह इंतजाम किया है, हमने आयोजकों से भी बात की है कि अगर वे बड़े तौर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए जंतर-मंतर पर जगह दी गई है। कल दिल्ली में 449 लोगों को हिरासत में लिया गया था बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

  • राहुल गांधी से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

    राहुल गांधी से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

     

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी नेता और अपने भाई राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे।

  • मोतीलाल नेहरू मार्ग के पास भारी पुलिस बल तैनात

     

    दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के पास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि राहुल गांधी की ईडी दफ्तर में पेशी को देखते हुए क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने कल विरोध प्रदर्शन किया था।

  • रणदीप सुरजेवाला बोले- राहुल की आवाज दबाना चाहती है सरकार

     

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच उनकी आवाज दबाने की कोशिश है, क्योंकि उन्होंने हमेशा मोदी सरकार से चीन द्वारा हमारे क्षेत्र पर कब्जा करने, महंगाई, ईधन की कीमतों में वृद्धि, बेरोजगारी, धार्मिक प्रतिशोध जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। इसलिए उन पर लगातार हमला किया जा रहा है।

  • ‘हम गांधी के वारिस, हमारा ‘सत्याग्रह’ नहीं रुकेगा’

    'हम गांधी के वारिस, हमारा 'सत्याग्रह' नहीं रुकेगा'

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ जांच पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम गांधी के वारिस हैं, हम एक बार फिर चलेंगे, हमारा सत्याग्रह नहीं रुकेगा।

  • अकबर रोड इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू

     

    दिल्ली के अकबर रोड के पास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

     


  • दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

     

    दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज विशेष ट्रैफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली के गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने अपील की है कि गोल मेथी, तुगलक रोड, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद, मौलाना आजाद रोड और मान सिंह रोड से सुबह 7 से 12 बजे के बीच जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी।