News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

National Herald Case: ED दफ्तर से बाहर निकले राहुल गांधी, करीब चार घंटे तक चली पूछताछhttps://ajhindidaily.com/


नई दिल्ली, राहुल गांधी से ईडी ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। जानकारी के अनुसार, लंच के बार फिर से पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर लौटेंगे। हालांकि, राहुल की पूछताछ के बीच कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सोमवार को राहुल गांधी से ईडी ने दो चरणों में पूछताछ की थी। लंच से पहले करीब 3 घंटे तक राहुल से पूछताछ हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ सर गंगा राम अस्पताल में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे थे। वहां से आने के बाद राहुल फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले राहुल गांधी ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली थी।

  • राहुल गांधी ED के दफ्तर से निकले बाहर

     

    राहुल गांधी से ईडी ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं।

     

  • 02:25 PM, 14 Jun 2022

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है।

     

  • 01:45 PM, 14 Jun 2022

    कांग्रेस नेताओं को बदरपुर पुलिस स्टेशन ले गई दिल्ली पुलिस

     

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

     


  • केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

    केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई मामला नहीं है, यह मनगढ़ंत है। मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है।

     

  • 12:45 PM, 14 Jun 2022

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को मयूर विहार थाने ले जाया गया

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को मयूर विहार थाने ले जाया गया

     

    राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को हिरासत में लिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को मयूर विहार थाने ले जाया गया है।

     

  • 12:39 PM, 14 Jun 2022

    महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन

     

    महाराष्ट्र में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस केस में 2015 में इन्होंने खुद क्लीन चिट दी थी, अब वापस क्या हो गया। गांधी परिवार को जान बुझकर प्रताड़ित करने का षडयंत्र हो रहा है।

    कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी को हिरासत में लिया गया

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी को हिरासत में लिया गया है।

  • बदरपुर थाने ले जाए गए दीपेंद्र हुड्डा

     

    राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को बदरपुर थाने में लाया गया है।

     


  • कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

     


  • CM भूपेश बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया

    CM भूपेश बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया

     

    छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारा विरोध जारी रहेगा, बीजेपी नेताओं हिमंत बिस्वा सरमा और नारायण राणे के खिलाफ ईडी के मामलों का क्या हुआ।

  • अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खड़गे

    अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खड़गे

     

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रशासन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा हम लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनका उद्देश्य है कि इस सत्याग्रह में ज्यादा लोग ना जुड़ें। इसके बावजूद बॉर्डर पर लोग खड़े हैं और हर सड़क पर लोग दिखेंगे। किसी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाना और रात भर उसे बैठाना, कहीं ऐसा कानून नहीं है। कानून के मुताबिक तो पूछताछ के बाद व्यक्ति भेज देते हैं और अगली तारीख देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नहीं है, यह सत्याग्रह करते रहेंगे और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

     


  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

     

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम लोग आराम से पैदल जा रहे थे और मैं सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रहा था, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया तो अब हमारे पास बैठने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

     


  • ये लड़ाई गांव-गांव तक पहुंचेगी- हरीश रावत

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी की ED के सामने पेशी पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बयान दिया। उन्होंने कहा सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी, सत्यमेव जयते!

     


  • अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

     

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए, लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

     


  • रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए

    रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए

     

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अन्य नेताओं को नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया है।