Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

New Year 2022: नववर्ष के साथ पूरे अमेरिका में गर्भपात, पुलिस जवाबदेही


वाशिंगटन। नववर्ष की शुरूआत के साथ अमेरिका के कई राज्‍यों में कुछ नए कानून लागू हो गए। इसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम मजदूरी वृद्धि, पशु संरक्षण, पुलिस जवाबदेही, करों में कटौती और वृद्धि सहित अन्य नए कानून पूरे अमेरिका में प्रभावी हो गए। न्यू हैम्पशायर में गर्भपात पर प्रतिबंध या इलिनायस, ओरेगन और नार्थ कैरोलाइना में पुलिस सुधार उपाय इस समय के सर्वाधिक विवादित कुछ मुद्दों का हल करेंगे।

1- न्यू हैम्पशायर में गर्भधारण करने के 24 हफ्ते बाद गर्भपात पर प्रतिबंध होगा। हालांकि, माता के स्वास्थ्य को देखते हुए इसमें राहत दी जा सकती है। मेरीलैंड उन कुछ राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पशुओं पर परीक्षण की गई सामग्री वाले किसी नए सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद की बिक्री निषिद्ध है। वेरमोंट में एक नया कानून हाथी, जिराफ, समुद्री कछुआ, विलुप्तप्राय: शार्क, व्हेल आदि जंतुओं के अंगों या उनसे बने उत्पाद के व्यापार को प्रतिबंधित कर देगा।