Latest

चुनावसे पहले ट्रंप, मेलानिया हुए कोरोना पॉजीटिव


वॉशिंगटन (एजेंसी)।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पायी गयीं थीं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 13 दिन बाद (15 अक्तूबर) है। इसमें ट्रम्प का हिस्सा लेना अब बहुत मुश्किल होगा। ट्रम्प ज्यादातर मौकों पर मास्क लगाए नजर नहीं आए। कई बार इसका मजाक भी उड़ाया। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा था- मैं अपने एडवाइजर की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैक्सीन से ज्यादा जरूरी मास्क है।