News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Newsclick और चीन के साथ क्या है कांग्रेस का रिश्ता BJP ने संसद में उठाया देश विरोधी फंडिंग का मामला


नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज संसद सदस्यता बहाल हो गई। राहुल के संसद पहुंचने के साथ ही भाजपा ने उनपर और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर देश विरोधी अभियान चला रही है। 

Newsclick को चीनी फंडिंग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक का एक ही रिश्ता का और वो है भारत का विरोध। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,

राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।

न्यूज पोर्टल को सरकार ने किया था बेनकाब

मंत्री ने कहा कि 2021 में हमने न्यूजक्लिक को बेनकाब किया था कि कैसे वो विदेशी दुष्प्रचार कर भारत के खिलाफ है। भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए थे। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।