Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Nobel Prize: भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार,


  1. नई दिल्ली: फिजिक्स के लिए इस साल के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस साल तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से इस साल का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। भौतिकी में कई अनसुलझी मानी गई गुत्थियों के पूर्वानुमान की राह खोलने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है।

पुरस्कार पाने वालों में जापान के स्युकुरो मनाबे (Syukuro Manabe), जर्मनी के क्लास हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और इटली के जियोर्जियो पैरिसी (Giorgio Parisi) शामिल हैं। इन विज्ञानियों ने भौतिकी की कुछ बहुत जटिल प्रक्रियाओं को समझने में मदद की। जलवायु परिवर्तन इसका एक उदाहरण है और इन विज्ञानियों की खोज ने ही क्लाइमेट माडल बनाने का रास्ता खोला था।

एकेडमी ने तीन वैज्ञानिकों को जटिल भौतिक प्रणाली की हमारी समझ में योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस नोबेल पुरस्कार में आधा पुरस्कार सुकोरो मनाबे और क्लॉस हेसलमन में बांटा जाएगा, जबकि आधा पुरस्कार जियोर्जियो परिसी को नाम किया जाएगा।

जियोर्जियो परिसी (Giorgio Parisi)

जियोर्जियो परिसी का जन्म इटली के रोम शहर में साल 1948 में हुआ था। जियोर्जियो ने रोम से ही साल 1970 में पीएचडी की। जियोर्जियो परिसी सापेंजा यूनिवर्सिटी ऑफ रोम में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। जियोर्जियो ने अव्यवस्थित जटिल मैटेरियल में छिपे हुए कई पैटर्न की खोज की। उनकी खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से हैं। साथ ही उन्होंने फिजिक्स के क्षेत्र के अलावा गणित, बायोलॉजी, न्यूरोसाइंस और मशीन लर्निंग में कई मैटेरियल्स को लेकर जानकारी दी है।