News TOP STORIES खेल

PAK vs ENG World Cup 2022 : चैंपियन बनने के करीब इंग्लैंड, पाकिस्तान का संघर्ष जारी


नई दिल्ली, टी20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान की टीम के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  

पहली पारी में इंग्लैंड की सधी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। इस टीम की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और इसका नतीजा रहा कि बाबर आजम की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बनाए।

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड के खतरनाक ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को शाहीन अफरीदी ने एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप साल्ट ने 10 रन की पारी खेली और हैरिस राउफ ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। तीसरे विकेट के रूप में इंग्लैंड को बड़ा झटका जोस बटलर के तौर पर लगा। उन्हें हारिस रउफ ने रिजवान के हाथों कैच करवाया। बटलर ने 26 रन बनाए।

चौथे विकेट के लिए स्टोक्स और ब्रूक ने 39 रन जोड़े लेकिन 20 के निजी स्कोर पर ब्रूक शादाब खाना का शिकार बने। उनका कैच शाहीन अफरीदी ने पकड़ा।

पाकिस्तान की पारी, बाबर ने खेली 32 रन की पारी

मो. रिजवान ने 15 रन बनाए, लेकिन सैम कुर्रन की एक गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेती हुई विकेट से टकरा गई और वो बोल्ड हो गए। मो. हारिस को आदिल राशिद ने 8 रन पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान बाबर आजम ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाए और आदिल राशिद ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया। इफ्तिखार अहमद खाता भी नहीं खोल पाए और बेन स्टोक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शान मसूद को सैम कुर्रन ने अपनी गेंद पर आउट किया। उन्होंने 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। शादाब खान ने 20 रन की पारी खेली और वो क्रिस जार्डन की गेंद पर आउट हुए। मो. नवाज 5 रन जबकि मो. वसीम 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाहीन अफरीदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से सैम कुर्रन ने तीन, आदिल राशिद व जार्डन ने दो-दो जबकि बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद।

पाकिस्तान व इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

फाइनल मैच के लिए पाकिस्तान व इंग्लैंड की टीम ने अपनी अंतिम ग्यारह में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया और जिस टीम के साथ सेमीफाइनल में उतरी थी उसी टीम के साथ मेलबर्न में उतरी।

टीमें :

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, हैरी ब्रुक, लियाम लि¨वगस्टोन, आदिल राशिद, मोइन अली, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, सैम कुर्रन, मार्क वुड, टाइमल मिल्स

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, आसिफ अली, हैदर अली, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शादाब अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन

  • 04:58 PM, 13 Nov 2022

    ENG- 17 over 127 run 4 wicket

    वसीम के ओवर में कुल 17 रन लिए। इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंद पर 12 रन चाहिए।

  • 04:52 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 16 ओवर, 110/4

    अफरीदी की जगह बॉलिंग करने आए इफ्तिखार के ओवर में बेन स्टोक्स ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया है।

  • 04:49 PM, 13 Nov 2022

    घुटने की चोट के कारण अफरीदी मैदान से बाहर

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए।

  • 04:47 PM, 13 Nov 2022

    15 ओवर 97 रन 4 विकेट

    इंग्लैंड ने 31 गेंद के बाद चौका लगाया। रउफ के ओवर में 8 रन बने।

  • 04:41 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 14 ओवर 89 रन 4 विकेट

    नसीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 रन दिए। इंग्लैंड को जीत लिए 49 रन चाहिए।

  • 04:37 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 13 ओवर 87 रन 4 विकेट

    शादाब ने अपने ओवर में 5 रन देते हुए 1 विकेट हासिल की। पाकिस्तान बार फिर मैच में वापस आ गया है।

  • 04:33 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

    शादाब ने अफरीदी के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। आउट होने से पहले ब्रूक ने 20 रन बनाए।

  • 04:31 PM, 13 Nov 2022

    12 ओवर 82 रन 3 विकेट

    इंग्लैंड ने 12वें ओवर में 3 रन लिए। लास्ट बॉल पर आउट की अपील की गई थी, लेकिन नॉट आउट दिया गया।

  • 04:25 PM, 13 Nov 2022

    11 ओवर 79 रन 3 विकेट

    इंग्लैंड ने 11वें ओवर में 2 रन बनाए। शादाब ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

  • 04:21 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 10 ओवर 77/3

    बेन स्टोक्स और ब्रूक ने संभल कर खेलते हुए पाकिस्तान पर दबाव बना शुरू कर दिया। सिंगल-डबल के साथ स्कोर बोर्ड को चला रहे हैं।

  • 04:15 PM, 13 Nov 2022

    9 ओवर 69 रन 3 विकेट

    9वें ओवर में 8 रन बने। इस ओवर में बेन स्टोक्स ने एक चौका मारा।

  • 04:11 PM, 13 Nov 2022

    ENG- 8 ओवर 61 रन 3 विकेट

    वसीम के पहले ओवर में इंग्लैंड ने 7 रन लिए। पिच पर स्टोक्स और ब्रुक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 04:04 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 7 ओवर 54 रन 3 विकेट

    शादाब खान के पहले ओवर में 5 रन बने। तीन विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड दबाव महसूस कर रही है।

  • 04:02 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का स्कोर, 6 ओवर 3 विकेट 49 रन

    हारिस रउफ ने अपने ओवर में 6 रन देते हुए, बटलर का विकेट लिया।

  • 03:57 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा

    हारिस रउफ ने अपने दूसरे ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

  • 03:55 PM, 13 Nov 2022

    5 ओवर 43 रन 2 विकेट

    इंग्लैंड ने नसीम के ओवर में 10 रन लिए। बटलर ने ऑफ स्‍टंप पर गुड लेंथ की गेंद पर लैप शॉट मारकर फाइन लेग सीधा छक्‍का मारा।

  • 03:47 PM, 13 Nov 2022

    ENG- 4 ओवर 32 रन 2 विकेट

    हारिस राउफ के ओवर में एक विकेट गिरा और मात्र 4 रन बने।

  • 03:44 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

    हारिस रऊफ ने सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया।

  • 03:42 PM, 13 Nov 2022

    England Live Score: 3 over 28 run 1 wicket

    इंग्लैंड ने तीसरे ओवर में 7 रन बनाए। सॉल्ट के खिलाफ LBW की अपील की गई थी। जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया।

  • 03:35 PM, 13 Nov 2022

    England Live Score: 2 over 21 run 1 wicket

    इंग्लैंड ने नसीम शाह के ओवर में 14 रन लिए। बटलर ने दो तो सॉल्ट ने एक चौका जड़ा।

  • 03:30 PM, 13 Nov 2022

    पहले ओवर में गिरा इंग्लैंड का पहला विकेट

    शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ओवर की लास्ट गेंद पर इंग्लैंड के एलेक्स एल्स का विकेट लेकर पहला झटका दिया है। एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर, 7/1

  • 03:13 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान की पारी समाप्त

    पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाए। इंग्लैंड को दोबारा चैंपियन बनने के लिए 138 रन चाहिए।

  • 03:11 PM, 13 Nov 2022

    पाक का 8वां विकेट गिरा

    आखिरी ओवर में जॉर्डन ने नसीम का विकेट लेकर पाकिस्तान को आठवां  झटका दिया।

  • 03:08 PM, 13 Nov 2022

    19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 131/7

    इंग्लैंड ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बना दिया है।

  • 03:05 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा

    सैम करन ने पाकिस्तान को 7वां झटका दिया।

  • 03:03 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 18 over 127 run 6 wicket

    क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में एक विकेट गिरा और एक कैच भी छूटा और मिस फील्ड के चलते 3 रन लिए गए।

  • 03:00 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का 6वां विकेट गिरा

    क्रिस जॉर्डन ने शादाब को आउट कर छठवां झटका दिया।

  • 02:59 PM, 13 Nov 2022

    17 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर, 122/5

    सैम करन के ओवर में 3 रन बने और 1 विकेट गंवाया।

  • 02:55 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिरा

    सैम करन ने शान मसूद को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया।

  • 02:53 PM, 13 Nov 2022

    16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 119/4

    पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद और शादाब खान ने बेन स्टोक्स के ओवर में 13 रन लिए।

  • 02:47 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 15 over 106 run 4 wicket

    क्रिस जॉर्डन के ओवर में 8 रन बने। एक चौका भी लगा।

  • 02:42 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 14 over 98 run 4 wicket

    14वें ओवर में एक चौके साथ कुल 8 रन बने। शादाब ने तीसरी गेंद पर बॉलर के सिर के ऊप से शानदार चौका मारा।

  • 02:38 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 13 over 90 run 4 wicket

    13वें ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट खोया और 6 रन बनाए। क्रीज पर शादाब और मसूद बैटिंग कर रहे हैं।

  • 02:34 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

    बेन स्टोक्स ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। बटलर ने विकेट के पीछे आसान सा कैच पकड़ा।

  • 02:30 PM, 13 Nov 2022

    12वां ओवर मेडन

    आदिल रशीद ने 12वां ओवर मेडन किया और एक विकेट भी लिया। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 84/3

  • 02:27 PM, 13 Nov 2022

    बाबर आजम आउट

    आदिल रशीद ने इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई है। इसके साथ ही पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया।

  • 02:27 PM, 13 Nov 2022

    11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 84/2

    लिविंगस्टन के इस ओवर में 16 रन बने। मसूद ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा।

  • 02:22 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 10 over 68 run 2 wicket

    पाकिस्तान ने 10वें ओवर में 9 रन बनाए। ड्र‍िंंक्‍स ब्रेक के दौरान दोनों टीमों ने अपने स्टाफ के साथ बातचीत की।

  • 02:18 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 9 over 59 run 2 wicket

    पाकिस्तान ने 9वें ओवर में 9 रन बनाए। मसूद और बाबर सिंगल, डबल लेकर दबाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 02:14 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 8 over 50 run 2 wicket

    पाकिस्तान ने आदिल रशीद के ओवर में 8 रन लिए और 1 विकेट खोया।

  • 02:09 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

    आदिल रशीद ने आते ही हारिस को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।

  • 02:08 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 7 ओवर 45 रन 1 विकेट

    पाकिस्तान ने 7वें ओवर में 6 रन बनाएं।

  • 02:04 PM, 13 Nov 2022

    PAK Live Score: 6 over 39 run 1 wicket

    पाकिस्तान ने अपने पहले पॉवरप्ले में 39 रन बनाए। छठवें ओवर में दो चौकों के साथ कुल 10 रन बने।

  • 01:59 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 29/1

    सैम करन ने पांचवें ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इस ओवर में एक रन बना। रिजवान प्लेडऑन हो गए।

  • 01:54 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

    सैम करन ने रिजवान को बोल्ड कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। रिजवान ने 15 रन बनाए।

  • 01:51 PM, 13 Nov 2022

    चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 28 रन

    चौथे ओवर की पहली गेंद पर रिजवान ने छक्का मारा। इस ओवर में 12 रन बने।

  • 01:47 PM, 13 Nov 2022

    Pakistan vs England Live Cricket Score: 3 over 16 run

    पाकिस्तान ने तीसरे ओवर में चार रन बनाए।

  • 01:43 PM, 13 Nov 2022

    दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर, 12 रन

    दूसरे ओवर में चार रन बने। पाकिस्तान के ओपर आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं।

  • 01:38 PM, 13 Nov 2022

    PAK- 1 over 8 run

    पाकिस्तान ने पहले ओवर में 8 रन बनाए। ओवर में पहली गेंद नो बॉल थी। दूसरी वाइड रही।

  • 01:31 PM, 13 Nov 2022

    बाबर आजम व मो. रिजवान क्रीज पर

    पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने के लिए बाबर आजम और मो. रिजवान क्रीज पर आ चुके हैं। पहला ओवर बेन स्टोक्स फेंक रहे हैं।

  • 01:24 PM, 13 Nov 2022

    नेशनल एंथम की शुरुआत

    नेशनल एंथम के लिए दोनों टीमें मैदान पर हैं और इसके खत्म होने के बाद मैच शुरू होगा।

  • 01:18 PM, 13 Nov 2022

    रंगारंग कार्यक्रम की समाप्ति

    टास के बाद रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन किया गया और अब ये खत्म हो चुका है।

  • 01:15 PM, 13 Nov 2022

    मैच से पहले मैदान पर रंगारंग कार्यक्रम

    मैच शुरू होने से पहले मेलबर्न ग्राउंड पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और कलाकार अपनी परफार्मेंस दे रहे हैं।

  • 01:06 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान ने 2009 में जीता था खिताब

    पाकिस्तान ने साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब पहली बार जीता था, तो वहीं इंग्लैंड ने ये उपलब्धि साल 2012 में हासिल की थी।

  • 01:03 PM, 13 Nov 2022

    पिच रिपोर्ट

    जिस पिच पर मैच खेला जा रहा है उस पर कुछ सूखी घास वाले क्षेत्र हैं तो कहीं हरी घास भी है ऐसे में गेंदबाजों को स्विंग मिल सकता है। बाबर ने कहा कि उनके पास बेहतरीन गेंदबाज हैं।

  • 01:00 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान पर भारी इंग्लैंड

    टी20 विश्व कप के इतिहास में दो बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है। दोनों ही बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है।

  • 12:57 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हैरिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

  • 12:57 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद।

  • 12:53 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं

    पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

  • 12:53 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड की टीम ने नहीं किया कोई बदलाव

    फाइनल मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया और उसी टीम को साथ उतरी जिसके साथ इस टीम ने भारत को हराया था।

  • 12:52 PM, 13 Nov 2022

    इंग्लैंड ने टास जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 12:50 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान व इंग्लैंड दोनों के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका

    पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम ने एक-एक बार ये खिताब जीते हैं और दोनों के पास दूसरी बार इस टाइटल को जीतने का मौका है।

  • 12:49 PM, 13 Nov 2022

    पाकिस्तान व इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान व इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। आज मौसम को देखते हुए टास 1 बजे की जगह 12.52 पर किया जाएगा।