Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Paris: रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में कई लोग घायल,


पेरिस,। फ्रांस की राजधानी पेरिस के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया है। शख्स के हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है।

जेराल्ड डर्मैनिन ने ट्वीट कर बताया कि गारे डु नोर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक शख्स ने चाकू मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। इससे पहले, फ्रांस की मीडिया ने बताया था कि एक शख्स ने चाकूबाजी में कई लोगों को घायल कर दिया।