News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

PM Modi ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का किया ऐलान, अब जयंत चौधरी ने दे दी पहली प्रतिक्रिया


लखनऊ। Bharat Ratna : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और किसान नेता रहे चौधरी चरण सिंह को पीएम मोदी ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

अचानक आई इस खबर से यूपी की सियासत में और हलचल तेज हो गई है। क्योंकि अभी तक जयंत चौधरी की पार्टी और भाजपा के गठबंधन की खबरें आ रही थीं। वहीं पीएम मोदी के ऐलान के बाद चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। जयंत चौधरी ने पीएम मोदी की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल जीत लिया।

पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का किया ऐलान

पीएम मोदी ने लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।