News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

PM Narendra Modi Birthday: स्वयं सहायता समूहों के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, जन्मदिन पर मिल रहीं शुभकामनाएं


नई दिल्ली, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज 40 लाख आइटीआइ छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोद का आखिरी कार्यक्रम और संबोधन देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा होगा। वे नेशनल लाजिस्टिक पालिसी भी लांच करेंगे।

  • 12:53 PM, 17 Sep 2022

    स्वयं सहायता समूहों के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

    मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

  • 12:38 PM, 17 Sep 2022

    PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, क्या ये बातें जानते हैं आप?

    PM Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। वह इस साल अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे आजादी के बाद पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनके जन्मदिन पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

     

  • 12:33 PM, 17 Sep 2022

    आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश में उनके नए घर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।

  • 12:15 PM, 17 Sep 2022

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि BJP के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि सेवा पखवाड़ा के रूप में PM का जन्मदिन मनाएंगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता रिकार्ड बनाते हुए रक्तदान कर रहे हैं। BJP सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, पार्टी का आयाम सेवा है जिस पर पार्टी कार्य कर रही है।

  •  

    जेपी नड्डा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

    जेपी नड्डा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

  • 11:55 AM, 17 Sep 2022

    स्मृति ईरानी ने दी जन्मदिन की बधाई

    पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशहित में आपके विचार एवं कर्मयोगी के रूप में आपका अटल व्यक्तित्व हम करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य और आपके नेतृत्व में देश की निरंतर समृद्धि हेतु प्रार्थना करती हूं।

  • 11:50 AM, 17 Sep 2022

    चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है भारत- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। आज आजादी के अमृतकाल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है।

  • 11:40 AM, 17 Sep 2022

    नेशनल पार्क में छोड़े गए चीते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।

  • 11:33 AM, 17 Sep 2022

    कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा।

  • 11:30 AM, 17 Sep 2022

    प्रधानमंत्री ने चीतों को बाड़े में छोड़ा

    प्रधानमंत्री ने चीतों को बाड़े में छोड़ा
  • 11:07 AM, 17 Sep 2022

    कूनो नेशनल पार्क पहुंचे आठ चीते

    नामीबिया से आए 8 चीतों को लेकर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क पहुंचे।

  • 10:58 AM, 17 Sep 2022

    जेपी नड्डा ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को 72वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। आजादी के अमृतकाल के पुनीत अवसर पर पंच प्रण के माध्यम से आपने नवीन भारतीय चेतना को आकार दिया है।

  • 10:54 AM, 17 Sep 2022

    चंद्रबाबू नायडू ने दी जन्मदिन की बधाई

    चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी को जन्मदिन पर उनको हार्दिक बधाई देता हूं। ईश्वर उन्हें और कई वर्षों तक अच्छा स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे लोगों के कल्याण और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास कर सकें।

  • 10:48 AM, 17 Sep 2022

    पीएम मोदी पहुंचे ग्वालियर

    पीएम मोदी पहुंचे ग्वालियर
  • 10:46 AM, 17 Sep 2022

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पीएम के जन्मदिन पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और गोवा पर्यटन विभाग जागरूकता पैदा करने के लिए 37 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह पूरे साल जारी रहेगा।

  • 10:44 AM, 17 Sep 2022

    गोवा के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र कार्यक्रम के तहत मीरामार बीच पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

  • 10:39 AM, 17 Sep 2022

    वायु सेना के हेलिकॉप्टर में सवार हैं आठ चीते

    भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। आठों चीतों को को विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान से भारत लाया गया है।

  • 10:35 AM, 17 Sep 2022

    PM Modi Birthday: PM Modi कैसे मनाएंगे अपने जन्मदिन, खास प्लान तैयार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री चार अहम कार्यक्रमों में अपना संबोधन देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

     

  • 10:33 AM, 17 Sep 2022

    PM Modi के Birthday पर जानिए उनके बचपन से जुड़े अनसुने किस्से

    आज पूरे देश में अलग-अलग प्रकार से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है और बीजेपी ने PM मोदी के जन्मदिन पर खास तैयारियां भी की है। इस दिन पर नए-नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है।

     

  • 10:31 AM, 17 Sep 2022

    दलाई लामा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

    दलाई लामा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा में अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और वर्षों का आशीर्वाद मिले।

  • 09:58 AM, 17 Sep 2022

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया ट्वीट

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा में अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और वर्षों का आशीर्वाद मिले।

  • 09:56 AM, 17 Sep 2022

    मायावती ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना।

  • 09:48 AM, 17 Sep 2022

    कुनो नेशनल पार्क पहुंचा हेलिकॉप्टर चिनूक

    मध्य प्रदेश: भारतीय वायु सेना का हेलिकॉप्टर चिनूक नामीबिया से आए आठ चीतों को लेकर कुनो नेशनल पार्क पहुंचा है।

  • 09:47 AM, 17 Sep 2022

    नेपाल के पीएम ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    नेपाल के पीएम ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आपके जन्मदिन के अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं। श्री पशुपतिनाथ सदैव आपकी रक्षा करें।

  • 09:36 AM, 17 Sep 2022

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट, टेलीकॉम, आईटी और देश के कई विभागों में स्वच्छता का एक महाभियान शुरू हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है।

  • 09:27 AM, 17 Sep 2022

    मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए, जहां वह दो बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

  • 09:16 AM, 17 Sep 2022

    मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दल से मुलाकात की

    ग्वालियर एयर बेस पर चीतों के साथ आए नामीबिया के दल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की और चीतों के बारे में जानकारी ली। चीता कंजर्वेशन फंड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोरी मारकर भी इस दल में शामिल है जिनसे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुलाकात की।

  • 09:07 AM, 17 Sep 2022

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वच्छता पखवाड़ा में लिया हिस्सा

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया।

  • 08:59 AM, 17 Sep 2022

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान आपको हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

  • 08:56 AM, 17 Sep 2022

    अमित शाह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

  • 08:52 AM, 17 Sep 2022

    चीतों को कूनो के लिए किया जाएगा रवाना

    नामीबिया से आए विशेष विमान के ग्वालियर महाराजपुरा एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद चीतों के कैज को विमान से बाहर निकाला गया। यहां से इन कैज को हेलिकाप्टर में शिफ्ट कर श्योपुर के कूनो के लिए रवाना किया जाएगा।

  • 08:50 AM, 17 Sep 2022

    8 चीतों को लेकर ग्वालियर पहुंचा विमान

    नामीबिया से 8 चीतों को लेकर विशेष चार्टर्ड कार्गो उड़ान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर पहुंचा।

  • 08:43 AM, 17 Sep 2022

    नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

  • 08:34 AM, 17 Sep 2022

    अजय देवगन ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    अजय देवगन ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    एक्टर अजय देवगन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपका नेतृत्व मुझे और प्रेरित करता है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं।

  • 08:21 AM, 17 Sep 2022

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी पीएम मोदी को बधाई

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी पीएम मोदी को बधाई

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। सिंधिया ने कहा कि देश के प्रति सदैव समर्पित, राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता, भारत को विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

  • 08:14 AM, 17 Sep 2022

    नितिन गडकरी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो व हम पुनः विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएं।

  • 08:07 AM, 17 Sep 2022

    राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 72वें जन्मदिन की बधाई दी।

  • 08:04 AM, 17 Sep 2022

    अरविंद केजरीवाल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को 72वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा कि आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

  • 07:59 AM, 17 Sep 2022

    पीएम मोदी आज चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री मोदी आज चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। इसकी शुरुआत 70 साल बाद देश में चीतों के आगमन से होगी। कूनो अभयारण्य में चीतों के प्रवेश के अवसर पर वे देश को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज 40 लाख आइटीआइ छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोद का आखिरी कार्यक्रम और संबोधन देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा होगा। वे नेशनल लाजिस्टिक पालिसी भी लांच करेंगे।

  • 07:50 AM, 17 Sep 2022

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी जन्मदिन की बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी जन्मदिन की बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीएम मोदी को 72वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

  • 07:44 AM, 17 Sep 2022

    वसुंधरा राजे ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपने उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल से विश्व पटल पर मां भारती का स्वाभिमान बढ़ाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देशसेवा व जनहित के आपके विचार तथा एक कर्मयोगी के रूप में आपके कार्य करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं।

  • 07:34 AM, 17 Sep 2022

    राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। अपने नेतृत्व से उन्होंने देश की प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व ताकत दी है और दुनिया के सामने भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई प्रदान की है।

  • 07:29 AM, 17 Sep 2022

    सीएम धामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी।

  • 07:26 AM, 17 Sep 2022

    प्रधानमंत्री ने लोगों के कल्याण के लिए समर्पित किया जीवन

    पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने गुजरात मॉडल को जन्म दिया, जिसके चलते गुजरात ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनके प्रयास से ही सरदार सरोवर बांध का निर्माण हुआ है। शिवराज सिंह ने कहा कि पहले राज्यों कि शिकायतों के निवारण में देरी होती थी, लेकिन अब तेजी से कार्रवाई की जाती है।

  • 05:36 AM, 17 Sep 2022

    उत्तरप्रदेश के सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को बताया एक भारत श्रेष्ठ भारत का शिल्पकार

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को एक भारत श्रेष्ठ भारत का शिल्पकार बताया है। साथ ही योगी आदित्‍यनाथ ने गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर में जन्मे नरेन्द्र मोदी जी की 135 करोड़ भारतीयों के प्रधान सेवक बनने की लंबी यात्रा को प्रेरक भी बताया है। सीएम योगी का पूरा लेख यहां

    04:58 AM, 17 Sep 2022

  • पीएम मोदी का स्टाइलिश वार्डरोब उन्हें बनाता है दूसरों से अगल

    पीएम मोदी देश या विदेश दौरे पर अपने पहनावे का खास ध्यान रखते हैं। वह अपने ड्रेस कोड के लिए काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं। भारत में उन्हें अधिकांश समय जैकेट और कुर्ते में देखा जा सकता है। जो लोगों को काफी पसंद भी आता है। पढ़े पीएम के स्टाइलिश वार्डरोब से जुड़ी खास

  • 03:07 AM, 17 Sep 2022

    पीएम महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

    पीएम मोदी मध्य प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिलाओं के सशक्तीकरण में स्वयं सहायता समूहों का बड़ा महत्व रहा है। इसके अलावा महिला विकास मोदी सरकार के एजेंडे में रहा है। महिलाओं ने भाजपा सरकारों पर राजनीतिक रूप से आशीर्वाद भी बरसाया है। पीएम मां दुर्गा के भक्त है साथ ही नारी शक्ति में उनका अटूट विश्वास है,

  • 02:31 AM, 17 Sep 2022

    खूबसूरत आकृति बना दी जन्मदिन की बधाई

    सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। आर्टिस्ट ने रेत पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए की बेहद की खूबसूरत आकृति बनाई है।

  • 11:47 PM, 17 Sep 2022

    जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर शनिवार को यूं तो भाजपा की ओर से समाज सेवा के कई कार्यक्रम होंगे, खुद पीएम मोदी भी महिलाओं और युवाओं के विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर और वन पर्यावरण के क्षेत्र में बड़ा संदेश देंगे। शनिवार को प्रधानमंत्री के चार अलग-अलग कार्यक्रम हैं। हर जगह उनका संबोधन भी होगा।