News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

Pran Pratishtha: आग नहीं ऊर्जा हैं राम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले- यह राष्ट्र चेतना का मंदिर


रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्यावासियों के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है। पीतांबरधारी राघव की इस मूर्ति को देखकर रामभक्त भावविभोर हो रहे हैं। सूर्यवंशी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं।

इस समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न जगत से हस्तियों अयोध्या पहुंचे।

Ayodhya Ramlala Pran Pratishtha LIVE News Updates

22 Jan 20244:48:50 PM

मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे यहां आने का मौका मिला : चिराग पासवान

अयोध्या पहुंचे LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “बहुत भावुक क्षण था। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे यहां आने का मौका मिला…”

22 Jan 20244:25:15 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: शानदार और सुंदर कार्यक्रम था: राम चरण

प्राण प्रतिष्ठआ के समापन के बाद अभिनेता राम चरण ने कहा, शानदार और सुंदर कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होना हर किसी के लिए सम्मान की बात है, हमारे भारत में पैदा होना और इसका गवाह बनना। यह वास्तव में एक आशीर्वाद है।”

22 Jan 20244:14:39 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: कल से आम आदमी कर सकते हैं प्रभु राम के दर्शन

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से जानकारी सामने आई है कि 23 जनवरी से सभी राम भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजें खोले जाएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि लाखों की तादाद में राम भक्त, रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

22 Jan 20243:28:44 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पीएम मोदी ने श्रमिकों पर बरसाए पुष्प

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पीएम मोदी ने श्रमिकों पर बरसाए पुष्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने पूजा अनुष्ठान करने के बाद सबसे पहले श्रमिकों से मिले हैं।

22 Jan 20243:20:19 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: कुबेर टीला में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी शिव मंदिर, कुबेर टीला में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

22 Jan 20243:01:09 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अमिताभ बच्चन से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी लोगों को संबोधित करने के बाद प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए अतिथियों से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन समेत कई हस्तियों से मुलाकात की।

#WATCH | PM Narendra Modi greets Actor Amitabh Bachchan present at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/72E2M0FcCD

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20242:39:11 PM

Ram Mandir News Live: राम चेतना भी है राम चिंतन भी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम आधार हैं। राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं।

22 Jan 20242:35:57 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम आग नहीं ऊर्जा है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा,”आज का अवसर उत्सवता का तो क्षण है ही इसके अलावा भारत के समाज के परिपक्वता का क्षण है। दुनिया का इतिहास साक्षी है कई राष्ट्र अपने ही उलझन में उलझ गए। कई लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगा,ऐसे लोग भारत के परिपक्वता को नहीं जान पाए। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए महसूस कीजिए राम आग नहीं ऊर्जा है। राम समाधान है। राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।”

22 Jan 20242:30:05 PM

Ram Mandir Live News: आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली: पीएम मोदी

 मुझे सागर से सरयू तक यात्रा करने का मौका मिला। सागर से सरयू तक हर जगह राम नाम का भाव जागा हुआ है। ये क्षण अलौकिक, पवित्र है। आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है।

22 Jan 20242:27:03 PM

Ram Mandir Live News: प्रभु राम की मंदिर भी न्यायबद्द तरीखे से बना: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे प्रयास में कुछ तो कमी रही होगी कि इतने सालों तक हम रामलला को मंदिर में स्थापित नहीं कर पाए।

उन्होंने आगे कहा कि दशकों तक श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानून लड़ाई चली। मैं धन्यवाद देता हूं भारत की न्यायपालिका की, जिसने भारत की लाज रख ली। प्रभु राम की मंदिर भी न्यायबद्द तरीखे से बना। आज देश के मंदिरों में कीर्तन हो रहा, स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। आज शाम घर-घर राम ज्योति जलाने की तैयारी है।

22 Jan 20242:22:25 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: हजारों साल बाद भी आज की तारीख याद रखी जाएगी: पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने मंदिर परिसर के मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारे प्रभु राम आ गए हैं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन मेरा चित्त अभी भी उस पल में लिन है। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं रहेंग। अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी, ये कलैंडर पर लिखी तारीख नहीं बल्कि नए कालक्रम का उत्सव है। उमंग और उत्साह बढ़ता जा रहा है। निर्माण कार्य देख हर दिन नया विश्वास पैदा हो रहा है। आज सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।

आज से हजार साल के बाद भी लोग आज की इस तारीख को याद रखा जाएगा।

22 Jan 20242:07:37 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पीएम मोदी तपस्वी हैं: मोहन भागवत

सीएम योगी आदित्यानाथ के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,”आज के आनंद को शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, मैं पीएम मोदी को बहुत दिनों से जानता हूं, पीएम मोदी ने काफी कठोर वर्त रखा है। पीएम मोदी तपस्वी हैं। अयोध्या में कोई कलह नहीं है।”

22 Jan 20241:53:25 PM

Ram Mandir Live News: मंदिर वहीं बनी जहां संकल्प लिया था: योगी आदित्यनाथ

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद बनाए गए मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का हर नगर हर ग्राम अयोध्याधाम है। आज पूरा राष्ट्र राममय है। इस सदी की प्रतिक्षा में पांच सदी बीत गई। मंदिर वहीं, बना जहां संकल्प लिया था।

22 Jan 20241:46:48 PM

Ayodhya News Live: सीएम योगी ने आरएसएस प्रमुख को राम मंदिक की प्रतिकृति की भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

22 Jan 20241:01:43 PM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: गर्भगृह में हुई आरती

रामलला की मूर्ति की आरती की गई। इस दौरान गर्भगृह में पीएम मोदी, मोहन भागवत मौजूद हैं। बता दें कि मुख्य यजमान पीएम मोदी के अलावा अतिथियों ने भी आरती की।

/

22 Jan 202412:52:00 PM

Ram Mandir Live: रामलला मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलला, राममंदिर में विराज चुके हैं।

#WATCH | Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/kKivThGh67

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202412:42:23 PM

Ram Mandir Live: भारतीय वायु सेना ने की मंदर परिसर में पुष्पवर्षा

रामलला की मूर्ति का अनावरण होने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में  राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। समारोह के लिए यहां आमंत्रित लोगों ने मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे लगाए।

22 Jan 202412:21:58 PM

Ram Mandir Live: मंदिर में मौजूद पीएम मोदी, आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में  राम जन्मभूमि मंदिर में उपस्थित हैं।

22 Jan 202412:20:02 PM

Ram Mandir News Live: रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का शुरू हो चुका है। मंदिर में पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

22 Jan 202411:51:12 AM

Ram Mandir News: 22 तारीख पूरे देश के लिए दिवाली की तरह: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंची।

राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची  नीता अंबानी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है,” भगवान राम आज आ रहे हैं।  वहीं, मुकेश अंबानी ने कहा कि 22 तारीख पूरे देश के लिए दिवाली की तरह है।

22 Jan 202411:46:34 AM

Ram Mandir News: राम-लक्ष्मण की तरह पीएम मोदी और सीएम योगी: सुमन

अयोध्या पहुंचे अभिनेता सुमन ने कहा,”पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं। ये दोनों राम और लक्ष्मण की तरह हैं और यह भगवान का काम है। यह भारत के लिए राष्ट्रीय स्मारक होगा।”

 

22 Jan 202411:37:57 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा

 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर दोनों भावुक दिखे।

22 Jan 202411:33:04 AM

Ram Mandir News: राम मंदिर भारत का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया: सुभाष घई

फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा, “राम मंदिर भारत का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? मैं आज बहुत खुश हूं। हम बचपन में सपने देखते थे और अयोध्या के बारे में पढ़ते और सुनते थे। आज हम अयोध्या में हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Filmmaker Subhash Ghai says, “Ram Temple has become a historic symbol of India. What can be a bigger joy than this? I am delighted today. We used to dream in our childhood & read and hear about Ayodhya. Today, we are in Ayodhya on this historic… pic.twitter.com/PLhMjOmIhG

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:30:52 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अनुराधा पौडवाल ने गाया राम भजन

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम भजन गाया।

#WATCH | Singer Anuradha Paudwal sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZuKe4w5FCm

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:28:29 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राजनाथ सिंह ने दरियागंज में सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली के दरियागंज में सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh offers prayers at Shri Sanatan Dharm Mandir in Delhis Darya Ganj on the occasion of the Shri Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya today. pic.twitter.com/9tQghRox29

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:26:16 AM

Ram Mandir News: विपक्ष को यहां आना चाहिए था: रामदास अठावले

  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा,”यह एक खुशी का दिन है। दुनिया भर से लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ले रहे हैं। समारोह पर राजनीतिक विवाद पर उन्होंने कहा, “अगर यह भाजपा का एजेंडा होता, तो विपक्ष को निमंत्रण नहीं मिलता। इन सभी को निमंत्रण मिला है। प्रसिद्ध हस्तियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा,”यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं है। विपक्ष को यहां आना चाहिए था। लेकिन उन्होंने इसका बहिष्कार किया, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे उनका बहिष्कार करें आगामी चुनाव।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Union Minister Ramdas Athawale says, “This is a joyous day. People from across the world are participating in the pranpratishtha ceremony…”

On political controversy over the ceremony, he says, “Had this been a BJP agenda, the Opposition would… pic.twitter.com/nMyoZlueJJ

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:22:26 AM

Ram Mandir News: निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक दिन: कैलाश सत्यार्थी

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुनिया हिंसा और युद्ध से मुक्त हो – यह हमारी जिम्मेदारी है। यही अयोध्या का संदेश है। यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक दिन है।”

22 Jan 202411:19:37 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अनुप्रिया पटेल बोलीं- भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतीक

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, “कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को संरक्षित किए बिना समृद्ध नहीं हो सकता। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Union Minister Anupriya Patel says, “No country can prosper without preserving ones culture and heritage. Our government, under the leadership of PM Modi, is continuously inspiring us to preserve our culture and take pride in our heritage. Lord… pic.twitter.com/0Z54aDqfTx

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:16:50 AM

Ram Mandir News: मैं अब पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति: अरुण योगीराज

रामलला की मूर्ति के मूर्तिकार, अरुण योगीराज ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा, “मुझे लगता है कि मैं अब पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं सपनों की दुनिया में हूं और भाग्यशाली हूं।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Ram Lalla idol sculptor, Arun Yogiraj says “I feel I am the luckiest person on the earth now. The blessing of my ancestors, family members and Lord Ram Lalla has always been with me. Sometimes I feel like I am in a dream world…” pic.twitter.com/Eyzljgb7zN

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:09:06 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: देखें राम मंदिर का एरियल व्यू

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का एक वीडियो साझा किया गया। यह एरियल व्यू है,जिसे हेलीकॉप्टर से कैप्चर किया गया है।

#WATCH | Aerial visuals of Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZQClwph8MG

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:03:50 AM

Ram Mandir Live News: मंदिर पहुंचे फिल्मी सितारे

अभिनेता माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

#WATCH | Actors Madhuri Dixit Nene, Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Ayushmann Khurrana, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and filmmaker Rohit Shetty arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/UNLxN1ULLg

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202411:02:18 AM

Ram Mandir Live News: आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा: बाबा रामदेव

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा, “जब रामलला टेंट में थे तब हम यहां आए थे। आज एक भव्य मंदिर बन रहा है। आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा है। राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के साथ, राम राज्य की एक नई शुरुआत हुई है”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Yog Guru Ramdev says, “We came here when Ram Lalla was in a tent. Today, a grand temple is coming up. A new history of Sanatana is being created today. With the pranpratishtha at Ram Temple, a new beginning of Ram Rajya is taking place…” pic.twitter.com/XwpKg8p5nn

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:57:21 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर परिसर में उमड़ी रामभक्तों की भीड़

 प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित हस्तियां लगातार राम मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। मोहन भागवत से लकेर अमिताभ बच्चन सरीखे हस्तियां मंदिर परिसर में मौजूद हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: Guests invited by the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/ibkStbEmoW

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:46:27 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं: अनिल कुंबले

अयोध्या पहुंचे भारत के पूर्व स्पिर अनिल कुंबले ने कहा, “यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर है। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह बहुत ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble says, “It is a wonderful occasion, a very divine occasion. Blessed to be a part of this. Its very historic. Looking forward to seeking blessings from Ram Lalla…” pic.twitter.com/zKodiqk1bG

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:44:54 AM

Ayodhya News Live Update: यह ‘राम राज्य’ की शुरुआत: धीरेंद्र शास्त्री

अयोध्या पहुंचने के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह भारत के लिए गौरव का दिन है। यह राम राज्य की शुरुआत है। मेरा दिल भर आया है।हम भी बहुत खुश हैं।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Bageshwar Dhams Dhirendra Shastri says, “This is a proud day for India…This is the beginning of Ram Rajya. My heart is full…We too are very happy…” pic.twitter.com/ypJZV2CkEr

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:43:07 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिर परिसर पहुंचे एन चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। वो राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: Former Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu Naidu arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/cIUK3sp7WP

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:37:03 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या पहुंचे अमिताभ

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अ भिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अयोध्या पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/fus6oiCJIG

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:32:22 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद: एचडी देवेगौड़ा

जेडीए प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। आज अयोध्या में होने वाला कार्यक्रम को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक है।  मुझे भी अपनी ईमानदारी व्यक्त करनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।”

इंडिया ग्रुप के नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग नहीं लेने पर उन्होंने कहा, “उन्होंने जो रुख अपनाया है, मुझे नहीं लगता कि यह उचित निर्णय होगा।”

#WATCH | JD(S) chief and former PM HD Deve Gowda arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony

“The event that is going to take place in Ayodhya today is a historic one… I must also express my sincere thanks to the honourable Prime… pic.twitter.com/6dJkU42PYH

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:29:23 AM

Ram Mandir Live: अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती: साइना नेहवाल

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अयोध्या पहुंची हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि यह हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आज यहां आने का अवसर मिला। हम यहां भगवान राम के दर्शन करेंगे। इसलिए, हम उस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Ace shuttler Saina Nehwal says, “I think this is a big day for all of us. I am fortunate to have received the opportunity to be here today. We will have the darshan of Lord Ram here. So, we are waiting for that moment…I cant express my joy in… pic.twitter.com/HObcVGTJ9D

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:26:14 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अनिल अंबानी पहुंचे अयोध्या

 उद्योगपति अनिल अंबानी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

#WATCH | Uttar Pradesh: Industrialist Anil Ambani arrives at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/1YrbKlUOCg

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:25:04 AM

Ayodhya News Live Update: मोहन भागवत पहुंचे राम मंदिर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

#WATCH | Uttar Pradesh: RSS chief Mohan Bhagwat arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/4RGfCK7Whe

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:17:35 AM

Ram Mandir News Live: राम मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

  • श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर स्थापत्य कला का अकल्पित उदाहरण है।
  • मंदिर का निर्माण 15 जनवरी 2021 से शुरू हुआ।
  • चार सौ गुणे तीन सौ वर्ग फीट के विशाल परिक्षेत्र में मंदिर की नींव 45 से 50 फीट तक मोटी कृत्रिम चट्टान के रूप में ढाली गई। यह सब होने में एक साल लग गया।
  • नींव पर 21 फीट ऊंची आधार भूमि निर्मित की गई।
  • वर्ष 2022 के मध्य से इसी सतह पर पहले से ही ढालकर रखी गईं शिलाओं का मंदिर के रूप में नियोजन शुरू हुआ।
  • निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार दिसंबर 2023 तक न केवल मंदिर का भूतल, बल्कि वह गर्भगृह भी निर्मित हो गया, जिसमें सोमवार को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
  • वर्ष 2024 के अंत तक तीन तल के मंदिर का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। मंदिर की संरचना और कार्ययोजना को इस आंकड़े से समझा जा सकता है।

22 Jan 202410:06:31 AM

Ayodhya News Live Update: दुनिया इस दिन का इंतजार कर रही थी: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 500 साल के संघर्ष के बाद आज उनके जन्मस्थान पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। दुनिया इस दिन का इंतजार कर रही थी। खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya said, “…After 500 years of struggle, the Pran Pratishtha of Ram Lalla is going to be done at his birthplace today…The world was waiting for this day. The amount of happiness is difficult to be expressed in… pic.twitter.com/wxs1gbp1wQ

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 202410:02:30 AM

Ramlala Pran Pratishtha live: हम भाग्यशाली हैं: निरहुआ

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि आज जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सजाया जा रहा है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, तो हमें गुरु जी का आशीर्वाद मिल रहा है।”

22 Jan 20249:59:20 AM

Ayodhya Live News: ‘निरहुआ’ और आम्रपाली ने की जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की।

#WATCH | Uttar Pradesh: Bhojpuri actor Dinesh Lal Yadav Nirahua and actress Amrapali met Jagadguru Rambhadracharya in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha at Ram Temple. pic.twitter.com/SeUiMQTa0S

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:56:08 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha live: ‘लोगों ने इस क्षण के लिए 550 वर्षों तक इंतजार किया’

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने कहा, “यह बहुत सौभाग्य का क्षण है। लोगों ने इस क्षण के लिए 550 वर्षों तक इंतजार किया।यह खुशी का त्योहार है।” वहीं, अभिनेता मनोज जोशी उनकी बातें सुनकर भावुक हो गए।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Poet Kumar Vishwas says, “It is a moment of great fortune. People waited for 550 years for this moment…This is a festival of joy…”

Actor Manoj Joshi breaks down as he gets emotional while listening to him speak about pranpratishtha and Ram… pic.twitter.com/2HmkCqL8Ag

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:50:00 AM

Ramlala Pran Pratishtha live: अयोध्या पहुंचे चिरंजीवी और राम चरण

आज सुबह तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण अयोध्या पहुंचे। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अयोध्या पहुंचने वाले हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh: Telegu superstars Chiranjeevi and Ram Charan arrive in Ayodhya.

Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha ceremony is taking place today. pic.twitter.com/wT0gvlLPiS

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:46:34 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha live: तमिलनाडु के कामाक्षी अम्मन मंदिर से हटाई गई स्क्रीन

अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए कामाक्षी अम्मन मंदिर में लगाई गई एलईडी स्क्रीन अब हटा दी गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यहां लाइव टेलीकास्ट देखने वाली थीं।

#WATCH | Tamil Nadu | LED screens, that were installed at Kamakshi Amman Temple, to watch the live streaming of the Ayodhya Ram Temple pranpratishtha, being taken down now. Union Finance Minister Nirmala Sitharaman was scheduled to watch the live telecast here. pic.twitter.com/9zxiDFPalo

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:42:52 AM

Ramlala Pran Pratishtha live: “यह बहुत गर्व का पल: सूर्य प्रताप शाही

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, “यह बहुत गर्व का पल है जब हमारी पीढ़ी भगवान राम की उनके जन्मस्थान पर प्राण प्रतिष्ठा देखेगी। घंटे भी नहीं बल्कि कुछ मिनट बचे हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से जीवन का एक संदेश है समाज को भेजा जा रहा है। ”

#WATCH Ayodhya: UP Minister Surya Pratap Shahi says “It is an event of great pride when our generation will see Lord Rams Pran Pratishtha at his birthplace. Not even hours but a few minutes are left and through this program, a message of life is going to be sent to the… pic.twitter.com/ks6Uh3UdyD

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:39:59 AM

Ayodhya News Live Update: हम भी जल्द लौटेंगे: अयोध्या में अनुपम खेर ने कही दिल की बात

 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अनपुम खेर ने कहा, “आज मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम भी जल्द लौटेंगे। मैं हनुमान गढ़ी भी गया। दुनिया भर में लोग आज त्योहार के तौर पर मना रहे हैं। आज दिवाली है और यह सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, यह बहुत कुछ है। ”

#WATCH | Ayodhya | Actor Anupam Kher says, “Today, I am representing lakhs of Kashmiri Hindus who had to leave their homes…Today Lord Ram is returning to his home and I hope we will also return soon. I went to Hanuman Garhi as well…People across the world are celebrating this… pic.twitter.com/9gO2gQmfZN

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:28:30 AM

Ayodhya News Live Update: आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है: राहुल गांधी

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी असम में हैं। आज  दोपहर 3 बजे के बाद ही असम के बताद्रवा थान में प्रवेश की अनुमति दिए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है”

#WATCH | On being allowed to enter Batadrava Than in Assam only after 3 pm, Congress MP Rahul Gandhi says “Aaj sirf ek vyakti mandir mein ja sakta hain…” pic.twitter.com/9pz1d6iiuv

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:24:32 AM

Ram Mandir: कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे: सुनील अंबेकर

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा, “यह एक सुखद अनुभव है। हम कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि हर कोई खुश होगा। यह सभी के लिए खुशी की बात है।”

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | RSS Akhil Bharatiya Prachar Pramukh, Sunil Ambekar says, “This is a pleasant experience. We had been waiting for this for several years now. I think everyone would be happy. This is a matter of joy for everyone.”#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/BMwEa3MOT6

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:21:15 AM

Ram Mandir News Live: राममय हुआ अमेरिका

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए न्‍यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में भारतीय प्रवासी जुटे।

Indian diaspora illuminated Times Square, New York to celebrate the Pran Prathistha ceremony at Ram Mandir, Ayodhya.

(Pics: Consulate General of India, New Yorks X account) pic.twitter.com/Y4Vq3TmAri

— ANI (@ANI) January 22, 2024

22 Jan 20249:18:26 AM

Ram Mandir: पीएम मोदी का अयोध्या में आज का शेड्यूल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:25 बजे स्पेशल विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि परिसर में आएंगे।
  • सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण करेंगे।
  • दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी अयोध्या में कुबेर टीला जाएंगे। इसके बाद वो दिल्ली लौट आएंगे।

22 Jan 20249:18:00 AM

Ram Mandir News: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत

आज सुबह से ही अयोध्‍या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से अनुष्ठानों जानकारियां सामने आ रही है।