News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Presidential Election 2022 Results : सांसदों के वोटों में द्रौपदी मुर्मू ने बनाई एकतरफा बढ़त, यशवंत सिन्हा पीछे


 देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। गौरतलब है कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स को दिल्ली मंगाया गया था। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा रायसीना हिल्स की रेस में हैं।

अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। हालांकि, मुर्मू का पलड़ा भारी है और उनका राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

  • 02:49 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू ने बनाई एकतरफा बढ़त

    राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं, कृपया अगली घोषणा की प्रतीक्षा करें।

  • 02:11 PM, 21 Jul 2022

    अभी सांसदों के वोटों की गिनती हो रही है

    राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। अभी सांसदों के वोटों की गिनती की जा रही है। इसके बाद विधायकों की वोटों की गिनती शुरू होगी।

  • 01:58 PM, 21 Jul 2022

    ढोल-नगाड़ों बजाकर जश्न मना रहे लोग

    द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में स्थित गांव रायरंगपुर में जश्न मनाया जा रहा है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

  • 01:43 PM, 21 Jul 2022

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

    द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में स्थित एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय को सजाया गया है। इस स्कूल की स्थापना मुर्मू ने अपने पति की याद में की थी।

  • 01:29 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न जारी

    वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव के लोग जश्न मना रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।

  • 12:52 PM, 21 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

    संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है।

  • 12:38 PM, 21 Jul 2022

    12 राज्यों में 100 फीसद मतदान

    राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को संसद में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

  • 12:13 PM, 21 Jul 2022

    भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस की तैयारी

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। मुर्मू की जीत के बाद भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है।

  • 11:21 AM, 21 Jul 2022

    देश को होगा गर्व- रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना वाले नए लोगों का अभिवादन करने के लिए दिल्ली आएंगे।

  • 11:00 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू बड़े अन्तर से चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगी: अनुप्रिया पटेल

    अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के करीब है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पद का चुनाव बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रचेंगी !