News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Presidential Election Results : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी


  1. देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। गौरतलब है कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी राज्यों से बैलेट बॉक्स को दिल्ली मंगाया गया था। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा रायसीना हिल्स की रेस में हैं।

अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। हालांकि, मुर्मू का पलड़ा भारी है और उनका राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

  • 01:58 PM, 21 Jul 2022

    ढोल-नगाड़ों बजाकर जश्न मना रहे लोग

    द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में स्थित गांव रायरंगपुर में जश्न मनाया जा रहा है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

     

    01:43 PM, 21 Jul 2022

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

    द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में स्थित एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय को सजाया गया है। इस स्कूल की स्थापना मुर्मू ने अपने पति की याद में की थी।

  • 01:29 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न जारी

    वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव के लोग जश्न मना रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।

  • 12:52 PM, 21 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

    संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है।

  • 12:38 PM, 21 Jul 2022

    12 राज्यों में 100 फीसद मतदान

    राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को संसद में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

  • 12:13 PM, 21 Jul 2022

    भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस की तैयारी

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। मुर्मू की जीत के बाद भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है।

  • 11:21 AM, 21 Jul 2022

    देश को होगा गर्व- रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना वाले नए लोगों का अभिवादन करने के लिए दिल्ली आएंगे।

  • 11:00 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू बड़े अन्तर से चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगी: अनुप्रिया पटेल

    अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के करीब है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पद का चुनाव बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रचेंगी !

    /

  • 10:36 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारी शुरू

    राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली स्थित निवास पर तैयारियां की जा रही है।

    09:43 AM, 21 Jul 2022

    सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए संसद में तैयारी की जा रही है।

  • 09:07 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के भाई जीत को लेकर आश्वस्त

    द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणी सेन ने कहा कि गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।

  • 09:03 AM, 21 Jul 2022

    संसद में हुई 99.18 प्रतिशत वोटिंग

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में कुल मतदान 99.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में संसद में मतदान करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति दिए गए 736 मतदाताओं (727 सांसदों, 9 विधायकों) में से 730 (721 सांसद, 9 विधायकों) ने मतदान किया।

  • 08:58 AM, 21 Jul 2022

    कमरा नंबर 63 में होगी मतगणना

    राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती संसद भवन के कमरा नंबर 63 में होगी। मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।

  • 08:39 AM, 21 Jul 2022

    जीत के लिए कितने मत की जरूरत?

    राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के लिए जीत का आंकड़ा 5,43,216 है। द्रौपदी मुर्मू के पास 5,33,751 वोट होने का दावा किया जा रहा है। यशवंत सिन्हा के खाते में 3,60,362 वोट जाने की उम्मी है। ऐसे में मुर्मू की जीत तय है।

  • 08:28 AM, 21 Jul 2022

    किस दल ने दिया किसको समर्थन?

    द्रौपदी मुर्मू द्रौपदी मुर्मू को सत्ताधारी एनडीए के अलावा बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बसपा, एआईएडीएमके, टीडीपी, जनता दल (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना के दोनों गुट और जेएमएम का समर्थन मिला है। वहीं, विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, टीएमसी, द्रमुक, एनसीपी, सपा और राजद के अलावा कई अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया है।

  • 08:21 AM, 21 Jul 2022

    18 जुलाई को हुए थे राष्ट्रपति चुनाव

    राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित सांसदों और विधायकों ने मतदान किया था। इस बार चुनाव में कुल 4,807 मतदाता हैं। 776 सांसदों और 4,033 विधायकों ने वोट डाला था।

  • 08:02 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के गांव में मिठाइयां तैयार

    राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे शाम को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू के गांव ओडिशा के रायरंगपुर में लोग मिठाई बना रहे हैं।