News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab : भगवंत मान ने गुरुद्वारे में टेका माथा, नवजोत सिंह सिद्धू व कैप्टन ने दी AAP को जीत पर बधाई


चंडीगढ़। Punjab Election Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। अभी तक के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 90 सीट मिल सकती हैं। पंजाब राज्य पुनर्गठन (1966) के बाद राज्य में किसी पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। इससे पहले 1992 में कांग्रेस को 87 सीटें मिली थीं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम फेस बनाया है। चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा गया। मतगणना से पूर्व भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री मस्तुआना साहिब में माथा टेका और जीत के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के सुनहरे भविष्य और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को बधाई दी है। कहा कि वह पंजाब की जनता के मैंडिड को स्वीकार करते हैं। बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से चुनाव मैदान में हैं और वह पीछे चल रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज पीछे चल रहे हैं। अधिकांश मंत्री चुनाव हार रहे हैं। शिअद के प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पीछे चल रहे हैं।

पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि हम पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते है। जिन्हाेंने हमें ये प्यार दिया है। चड्डा ने कहा जिन लोगों ने वोट नहीं दिया हम उन लोगों का भी धन्यवाद करते हैं। पार्टी सबसे के लिए काम करेगी। उन्हाेंने कहा कि पंजाब के लोग जिस उम्मीद के साथ उन्हें ले सत्ता में लेकर आ रही है उस पर खरा उतरा जाएगा।