Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab: सीएम आवास के बाहर अध्यापकों और पुलिस में जमकर खींचातान


संगरूर,। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर अध्यापक यूनियन द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री के आवास की तरफ बढ़ते अध्यापकों को रोकने के लिए पुलिस तथा अध्यापकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस धक्का-मुक्की में अध्यापक बलवीर सिंह मंगल सिंह और अन्य अध्यापकों को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर अध्यापकों को खदेड़ने का प्रयास किया।

jagran

नहीं हुए स्टेशन अलॉट

पंजाब में लगातार अध्यापकों का संघर्ष जारी है। 7 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 4161 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। नियुक्ति पत्र मिले हुए डेढ़ महीना हो गया है। डेढ़ महीने का समय गुजरने के बाद भी इन अध्यापकों को स्टेशन अलॉट करने के लिए पोर्टल नहीं खोला गया है। सभी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिलने तथा मेडिकल होने के बावजूद अध्यापकों को स्टेशन अलॉट नहीं हो पाए हैं।

 

स्टेशन की अलॉटमेंट की मांग को लेकर अध्यापक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर से अध्यापकों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने मोर्चा खोला। भारी संख्या में अध्यापक मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया।

jagran

इस दौरान सिख अध्यापकों की सिर से पगड़ियां उतर गई। इस खींचतान के बाद अध्यापकों को वहां से हटाया गया। बता दें कि, 11 फरवरी को भी उक्त अध्यापकों के द्वारा मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन किया गया था।

 

आश्वासन के बाद भी नहीं मिले शिक्षा मंत्री

11 फरवरी को अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। अध्यापकों को 12 फरवरी को शिक्षा मंत्री से बैठक का भरोसा दिलाया गया। भरोसा दिलाने के बावजूद बैठक करने के लिए शिक्षा मंत्री नहीं पहुंचे। सरकार के इस रवैये के खिलाफ शनिवार को दोबारा से 4171 अध्यापक मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे।

jagran