News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab Election Results : पंजाब में आप का जादू, 91 सीट पर आगे, कैप्‍टन सहित कई दिग्‍गज हारे,


चंडीगढ़, । Punjab Election Results 2022 LIVE: आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022  के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना जारी  है। आप के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीत गए हैं।  कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं।

विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह सहित कई कांग्रेस नेता हारे, सिद्धू और सीएम चन्‍नी भी पीछे 

पठानकोट से पंंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी 91 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू  पीछे चल रहे हैं। भाजपा गठबंधन दो और शिअद गठबंधन 6 सीटों पर आगे हैं। राज्‍य के अधितकर मंत्री हार की ओर हैं।

राज्‍य के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं, राणा गुरजीत सिंह जीते 

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर साफ हो गई है। पंजाब में पूरी तरह आम आदमी पार्टी का झाड़ू चला है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

1.50 PM: अमृतसर सेंट्रल से उपमुख्‍यमंत्री ओम प्रकाश सोनी पीछे चल रहे हैं। यहां अब तक आम आदमी पार्टी के डा. अजय गुप्ता को 34638, कांग्रेस के ओम प्रकाश सोनी को 21711 और भाजपा के राम चावला को 12820 वोट मिले हैं।

1.40 PM अमृतसर पूर्वी में 11वें राउंड तक आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 34257, शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया 22431और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 29128 वोट मिले हैं। हल्का राजा सांसी 11 राउंड तक भाजपा के मुखविंदर सिंह -911,कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया-22449, अकाली दल के वीर सिंह लोपोके -20862 और आप के बलदेव सिंह को17602 मिले हैं।

लहरागागा से आप के वरिंदर गोयल जीते, परमजीत सिंह ढींडसा व भट्ठल हारे

1.30 PM: संगरूर के हलका लहरागागा से आप के प्रत्याशी वकील वरिंदर गोयल विजेता घोषित  किए गए हैं। उन्होंने 26518 वोट के अंतर से अपने विरोधी परमिंदर सिंह ढींडसा को मात दी। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल यहां तीसरे स्थान पर रहीं।

1.21 PM : लुधियाना की रायकोट सीट से आम आदमी पार्टी के हाकम सिंह ठेकेदार विजेता हुए। धर्मकोट विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दविंदर जीत सिंह लाडी जीते।

1.08 PM: गुरदासपुर से शिअद के गुरबचन सिंह बब्बेहाली कांग्रेस के बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से 34 वोट से आगे हैं।

सिद्धू तीसरे से दूसरे नंबर पर आए, आप प्रत्‍याशी आगे 

1.17 PM:  अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं।  10वें  राउंड तक आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को 31196, अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया को 20274 और कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू को 26327 वोट मिले हैं।

प्रताप सिंह बाजवा आगे, जगीर कौर पीछे 

1.06 PM: कादियां से कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा 3132 वोट से शिअद के गुर इकबाल सिंह माहल से आगे हैं। भुलत्थ से बीबी जगीर कौर की हार तय लग रही है। सुखपाल सिंह खैहरा की 13 वें राउंड में लीड नौ हजार के पार हो गई है।

1.03 PM: लुधियानाा में 14 वें राउंड में कांग्रेस के भारत भूषण आशु 7182 वोट पीछे हैं। महल कला में आप  के कुलवंत सिंह पंडोरी-41046, शिरोमणि अकाली दल मान गुरजंट सिंह कट्टू- 19145, कांग्रेस हरचंद कोर -14756 और भाजपा शिरोमणि अकाली दल संयुक्त संत सुखविंदर सिंह टिब्बा-2173 व शिरोमणि अकाली दल बसपा चमकौर सिंह वीर-7996 वोट मिले हैंं।

1.00 PM : रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस 57882 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 25941। लीड 31941, राउंड 12। अमृतसर दक्षिणी में आम आदमी पार्टी के इंदरबीर सिंह निज्जर को 34761, कांग्रेस के इंद्रबीर सिंह बुलारिया को 13320 और अकाली दल के तलबीर सिंह गिल को 15448 वोट अब तक मिले हैं।

12.50 PM: पंजाब में अब तक की स्थिति

आप 91

कांग्रेस 17

शिअद+ 6

भाजपा+ 2