Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony : भव्‍य होगा समारोह, पीएम मोदी समेत पहुंचेंगे कई केंद्रीय मंत्री


देहरादून: उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दस राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के भी आमंत्रण भेजा गया है।

दोपहर 2.10 बजे परेड मैदान में पहुचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

 

परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह में करीब एक घंटे तक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।