Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

फिर करवट बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन की गिरावट के बाद आज से फिर चढ़ेगा पारा


 

नई दिल्ली, एजेंसी। चक्रवात के असर से दो दिन तक राहत के बाद दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। तापमान 36 से 37 डिग्री रह सकता है। मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री पहुंच जाने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है । मौसम में बदलाव आने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है । प्रदेश के अधिकांश स्थानों में मौसम साफ रहेगा, तापमान में और वृद्धि होगी । पिछले कई दिन से खिल रही धूप के कारण बढ़ा तापमान, ऊना सबसे ज्यादा गर्म।

ता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। मार्च महीने में ही उत्तर भारत में मई-जून महीने वाली गर्मी पड़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन राज्यों में लगातार बढ़ रहा तापमान

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से तापमान बढ़ा है।