Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Putin के खिलाफ ICC के गिरफ्तारी वारंट पर चीन ने जताई आपत्ति


बीजिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हाल ही में जारी ICC के गिरफ्तारी वारंट पर चीन ने आपत्ति जताई है। रूस के दौरे पर गए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय को ‘दोहरे मापदंडों’ से बचना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत किसी भी देश के प्रमुखों की प्रतिरक्षा का सम्मान करना चाहिए।

अमेरिका पर बोला हमला

यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने के आरोप को लेकर चीन ने आज अमेरिका पर निशाना साधा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह चीन किसी भी प्रकार से रूस की यूक्रेन युद्ध मदद नहीं कर रहा है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ये तो अमेरिका  है जो युद्ध को बढ़ावा देने के लिए यूक्रेन की मदद कर रहा है।