News TOP STORIES नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

Rajasthan: करौली जा रहे तेजस्वी सूर्या और पूनिया को पुलिस ने रोका


जयपुर। राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर (2 अप्रैल) को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए पथराव और फिर हुए उपद्रव के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और और बेंगलुरु साउथ सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जयपुर से करौली के लिए “न्याय यात्रा” पर रवाना हुए। सूर्या और पूनिया को पुलिस ने हिंडौन रोड़ पर पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज भाजपा नेता राजमार्ग पर ही धरने पर बैठकर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं को समझाने पहुंचे तो उन्होंने कहा, या तो करौली जाएंगे नहीं तो जेल जाएंगे ।

 

सूर्या बोले, जंगलराज को वास्विकता में देख रहे हैं

सूर्या ने जयपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के जंगलराज के बारे में सुना था। बुधवार को अशोक गहलोत के जंगलराज को वास्तविक रूप में देख रहे हैं। करौली में हुई हिंसा के पीड़ितों की हालत बुरी है। नौजवान बिस्तर पर पड़े हैं। यह तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम है।