Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश

Rajya Sabha Election: मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशियों का हुआ निर्विरोध चुनाव


नई दिल्ली, : मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीनो प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। एमपी से राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशियों में भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीक का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस की ओर से विवेक तनखा को उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना गया है।

आपको बता दें, मध्यप्रदेश से चुने गए तीन प्रत्याशियों के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किया गया था। जिसके चलते तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था।