News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Ram Mandir : रामलला के दर्शन को उमड़ रहा जनसैलाब योगी सरकार ने VIP लोगों से की ये अपील


अयोध्‍या। : 22 जनवरी को रामलला (Ram Lala) की प्राण प्रत‍िष्‍ठा (pran pratishtha) के बाद रामनगरी में आस्‍था का सैलाब उमड़ रहा है। प्राण प्रत‍िष्ठा के बाद पहले द‍िन पांच लाख से अधि‍क भक्‍तों ने राम मंद‍िर पहुंचकर प्रभु राम के दर्शन क‍िए।

रामभक्तों की अप्रत्याशित भीड़ ने शासन को भी चिंता में डाल दिया तो भीड़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को भी अयोध्‍या पहुंचना पड़ा। उन्होंने हवाई सर्वे कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज (बुधवार) सुबह से ही एक बार फ‍िर राम मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। Ram Mandir से जुड़ी पल-पल की अपडेट के ल‍िए बने रहें…

24 Jan 20241:13:50 PM

Ram Mandir: भक्तों को नहीं हो रही कठिनाई: संजय प्रसाद

अयोध्या। यूपी के प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद ने कहा कि भक्तों को आज किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कल लगभग 4-4.5 लाख भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की.. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार से निर्देश दिए गए हैं कि भक्तों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

24 Jan 202412:10:00 PM

मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा- अब कोई असुव‍िधा नहीं हो रही

राम मंदिर में प्रबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया, “मुख्यमंत्री स्वयं कल अयोध्या आए थे, अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और रणनीति बनाई गई कि मंदिर में कतारों की व्यवस्था कैसे बेहतर की जाए। इसके लिए व्यवस्था की गई है। अब कोई असुविधा नहीं हो रही। हमारा अनुमान है कि कल 4-4.5 लाख लोगों ने दर्शन किया है।”

24 Jan 202411:51:29 AM

‘बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की गई सुन‍िश्‍च‍ित’

उत्तर प्रदेश के डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, “बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, ये दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो… जो भी प्रबंध रातभर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं… क्योंकि सभी श्रद्धालुओं को अपनी कतारों में लगा दिया जा रहा है और अनवरत दर्शन चल रहे हैं…”

#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के DG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, “बेहतर भीड़ प्रबंधन तथा बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, ये दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो… जो भी प्रबंध रात भर में अंतर्विभागीय… pic.twitter.com/7cF9HEM1sw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024

24 Jan 202411:50:12 AM

Ayodhya News Live Update: वीआईपी लोगों से 10 द‍िन तक अयोध्‍या न आने की अपील

रामलला के दर्शन के ल‍िए पहुंच रही लोगों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वीआईपी लोगों से 10 द‍िन तक अयोध्‍या न आने की अपील की है।

24 Jan 202411:24:46 AM

Ram Mandir News Live Update: ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज रहा मंद‍िर पर‍िसर

रामलला के दर्शन के ल‍िए लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को म‍िल रहा है। दूर-दूर से अयोध्‍या पहुंचे भक्‍त अपने आराध्‍य प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। मंद‍िर पर‍िसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है।

24 Jan 202411:13:48 AM

Ayodhya News Live Update: व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर कराया जा रहा दर्शन

श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं।

24 Jan 202410:08:43 AM

Ayodhya: अयोध्‍या में घना कोहरा, भीषण ठंड के बीच रामभक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह

अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है और क्षेत्र भीषण ठंड से जूझ रहा है। इसके बावजूद लोगों में रामलला के दर्शन को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को म‍िल रहा है।

24 Jan 20249:38:24 AM

Ram Mandir News live Update: सीएम योगी दर्शन को लेकर ले रहे पल-पल का अपडेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर अपडेट ले रहे हैं। यूपी सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मंदिर में मौजूद हैं। रामलला के दर्शन सुचारु रूप से हो रहे हैं।

24 Jan 20249:18:09 AM

Ayodhya News Live: अयोध्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ी

अयोध्या में राम भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी में बदलाव किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सुरक्षा प्रबंधों में अन्य जोन से भेजे गए राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बुलंदशहर में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए मेरठ जोन से आए पुलिसकर्मियों को इससे छूट दी गई है। उन्हें अयोध्या से वापस जाने का निर्देश दिया गया है।

24 Jan 20249:10:42 AM

Ram Mandir News: आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने लोगों से की ये अपील

आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा, “भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं… हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।”

24 Jan 20248:37:19 AM

Ram Mandir Darshan: मंगला आरती के साथ दर्शन जारी, प्रमुख सच‍िव, डीजी कानून-व्‍यवस्‍था मौजूद

अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबरदस्‍त उत्साह। मंगला आरती के साथ ही दर्शन जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है।

#WATCH अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है। pic.twitter.com/ktXY77JDrY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024

24 Jan 20248:24:02 AM

Ram Mandir Darshan Live News: भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में क‍िया गया सुधार

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रही लोगों की भारी भीड़ पर उत्तर प्रदेश के स्पेशल एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, “प्रमुख गृह सचिव और मुझे यहां व्यवस्थाओं को देखने के लिए भेजा गया है… हमने भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में सुधार किया है…”

24 Jan 20248:21:42 AM

Ram Mandir Darshan 2nd Day: RAF के 1000 सुरक्षाकर्मि‍यों की तैनाती

सुरक्षा के इंतजामों पर आरएएफ डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने बताया, “कल लोगों को जो परेशानी हुई, आज हमने उसे दुरुस्त करने की कोशिश की है। हमारे लगभग 1000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। ये तैनाती आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।”

24 Jan 20248:20:39 AM

Ram Mandir Darshan 2nd Day: श्रीराम के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़

अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।