Latest News मनोरंजन

RRR Worldwide Box Office: पहले हफ्ते में 700 करोड़ के पार पहुंची राजामौली की आरआरआर,


नई दिल्ली, । भारतीय सिनेमा में पांच साल बाद फिर इतिहास रचा जा रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दूसरी बाहुबली बनने के रास्ते पर चल पड़ी है, जिसका अंदाजा फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शंस से हो जाता है। आरआरआर ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा जुटा लिये हैं।

अब आरआरआर भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में बाहुबली 2 के बिल्कुल पीछे खड़ी है। एसएस राजामौली की बाहुबली 2- द कन्क्लूजन भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है, जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय फिल्म नहीं तोड़ सकती है। अब आरआरआर की गति देखकर लगता है कि राजामौली खुद अपना रिकॉर्ड ब्रेक करेंगे।

आरआरआर ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 710 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है, जिसमें से 560 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हुआ। आरआरआर 25 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। भारत में यह तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज की गयी। हिंदी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार कर रहा है और पहले हफ्ते में 132 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुका है। 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2- द कन्क्लूजन ने लगभग 800 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था।