Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia : स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी से 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, हमलावर ने किया सुसाइड


मास्को, रूस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।