News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine War : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने पुतिन को हराने के लिए छह सूत्री एजेंडे का किया जिक्र,


लंदन,। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (UK Prime Minister Boris Johnson) ने रूस को हराने के लिए छह सूत्रीय योजना तैयार की है। ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ (The New York Times) के एक लेख में बोरिस जानसन ने कहा है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir) को हारना ही होगा। हमारी ओर से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति समर्थन जताना ही पर्याप्‍त नहीं है। हम सबको सेना के दम पर नियमों को बदलने की कोशिशों के खिलाफ भी कदम उठाना होगा।

बोरिस जानसन ने अपने छह सूत्रीय एजेंडे का जिक्र करते हुए लेख में कहा है कि दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर यूक्रेन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय गठबंधन बनाना चाहिए। यही नहीं आत्मरक्षा की कोशिशों के तहत यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। मौजूदा वक्‍त में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाए जाने के साथ ही यूक्रेन में रूसी आक्रामकता का विरोध भी करना चाहिए। यही नहीं नाटो देशों के बीच सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी तेजी से काम किया जाना चाहिए।

  • यूक्रेन संकट पर दुनिया के नेताओं को अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन का गठन करना चाहिए।
  • देशों को आत्मरक्षा के तहत यूक्रेन का समर्थन करने के साथ ही उसकी मदद करनी चाहिए।
  • रूस को रोकने की कोशिशों के तहत उस पर एकजुटता के साथ आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहिए।
  • अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यूक्रेन में रूसी आक्रामकता को रोकने की कोशिशें की जानी चाहिए।
  • मौजूदा संकट को टालने के लिए कूटनीति का सहारा लेना चाहिए जिसमें यूक्रेन भी शामिल हो।
  • नाटो देशों के बीच सहयोग को मजबूती देने के लिए ठोस कोशिशें की जानी चाहिए।