News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

रूसी सेना कर रही यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी: जेलेंस्की


नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन के बीच 11वें दिन के बाद भी युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है। इससे पहले, यूक्रेन ने रूस को हराने के लिए पश्चिम से और सैन्य सहयोग देने की मांग की है। हालांकि, पुतिन ने पश्चिम को चेताया है कि यदि नो फ्लाइ जोन का निर्धारण नहीं हो पाया तो युद्ध और भीषण हो जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे। नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होंगे। जिसमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने आज पुणे को मेट्रो की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में भी सफर किया।

  •  पिछले 10 दिनों में यूक्रेन से 15 लाख से अधिक शरणार्थी पड़ोसी देशों में चले गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से शरणार्थी संकट बढ़ता जा रहा है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट किया कि यूक्रेन से 15 लाख से अधिक शरणार्थी 10 दिनों में पड़ोसी देशों में चले गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है।

  • रूसी सेना कर रही यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी: जेलेंस्की

     

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा पर बमबारी की तैयारी कर रही है: एएफपी