News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Russia Ukraine War : यूक्रेन में नो फ्लाई जोन को लेकर पुतिन ने दी चेतावनी,


कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का शनिवार को 10वां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों ने ‘यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए समर्थन’ पर चर्चा की है। वहीं, यूक्रेन पर तेज हो रहे हमलों के बीच अब पश्चिम देशों से भी भाड़े के सैनिक राजधानी कीव समेत कई अन्य प्रमुख शहरों में भेजे जा रहे हैं। यह जानकारी रूसी दूतावास ने शनिवार को दी है।

यूक्रेन में नो फ्लाई जोन को लेकर पुतिन ने दी चेतावनी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर कोई देश यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन लागू करता है तो हम यह मानेंगे कि वह सैन्य संघर्ष में शामिल हो गया है।

यूक्रेन के ज्यादातर सैन्य ठिकाने नष्ट : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को हथियार मुक्त किए बगैर रूसी हमले नहीं रुकेंगे। नौ दिनों में यूक्रेन के ज्यादातर सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं। अब शहरों में छिटपुट लड़ाई हो रही है। रूसी सेना आबादी को बचाते हुए हमले कर रही है जबकि यूक्रेनी सेना और उसके साथ लड़ रहे हथियारबंद लोग उन्हें ढाल बना रहे हैं। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन पर कार्रवाई का फैसला मुश्किल था। हम उसे तटस्थ भूमिका में देखना चाहते हैं।

भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ पूरी दुनिया पर युद्ध का पड़ेगा असर

भारत में रूस के दूत डेनिल अलीपोव ने कहा है कि यूक्रेन और रूस संकट का असर भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ पूरी दुनिया पर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह असर कैसा होगा यह अभी नहीं कहा जा सकता है।