News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र ने दो दिन पहले ही घरवालों से बात, पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख


नई दिल्ली, यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे 21 वर्षीय भारतीय छात्र की गोलाबारी में मौत हो गई। रूस द्वारा किए गए हमले में मारे गए छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है और वो कर्नाटक का रहने वाला था। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भारतीय छात्र की मौत पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक नवीन के पिता से फोन पर बात करके दुखी परिवार को सांत्वना दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले ही नवीन ने अपने पिता से वीडियो काल के जरिए बात की थी।

सीएम ने परिजनों तक शव पहुंचाने का दिया आश्वासन

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हावेरी जिले के छात्र नवीन शेखरप्पा का यूक्रेन में निधन हो गया। सीएम बोम्मई ने मृत नवीन के पिता से बात कर उन्हें सांत्वना दी। नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग ने पुष्टि की है कि नवीन खाने का सामान लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान हुए हुए हवाई हमले में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खार्किव के सेंट्रल स्क्वायर पर एक प्रशासनिक इमारत पर रूस ने हमला किया था। इसी हमले की चपेट में आने के बाद नवीन की मौत हो गई।