Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा कदम, सभी यूक्रेनियन को मिलेगी रूसी नागरिकता


खार्कीव, यूक्रेन के सभी लोगों को रूस नागरिकता देगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को रूसी नागरिकता का दायरा बढ़ाने के लिए आदेश पर हस्ताक्षर किए। पुतिन का यह कदम युद्धग्रस्त यूक्रेन में मास्को के प्रभाव का विस्तार करने का एक और प्रयास है। कुछ समय पहले तक केवल यूक्रेन के पूर्वी डोनेस्क और लुहांस्क के लोगों के साथ दक्षिणी जपोरीजिया और खेरसान क्षेत्रों के निवासी रूसी नागरिकता के लिए सरल प्रक्रिया के तहत आवेदन के पात्र थे। यूक्रेन के अधिकारियों ने अभी तक पुतिन की घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, वर्ष 2019 में पहली बार डोनेस्क और लुहांस्क के लोगों के लिए नागरिकता प्रक्रिया शुरू की गई थी। 2019 से इस वर्ष तक दोनों क्षेत्रों में 720,000 से अधिक निवासियों के लगभग 18 प्रतिशत आबादी को रूसी पासपोर्ट मिला है। यूक्रेन पर रूस के हमलों के तीन महीने बाद मई के अंत में जपोरीजिया और खेरसान क्षेत्रों के निवासियों को भी फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया की पेशकश की गई थी। खबरों के अनुसार एक महीने पहले पहली बार वहां रूसी पासपोर्ट लोगों को दिए गए । स्थानीय प्रशासक ने कहा कि पुतिन ने यह कदम यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में रूसी गोलाबारी के बाद उठाया है।