News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना


मास्को, : रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रूस के ओर से जारी गोलाबारी में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के होर्लिवका और यासिनुवाता के आवासीय क्षेत्रों की विध्वंसक तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध के चलते यूक्रेन के आम लोगों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष फ्लाइट देश की राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे पहुंची है। यह फ्लाइट हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से आई है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विमान से भारत पहुंचे लोगों का स्वागत किया है। वहीं भारतीय वायुसेना का पहला C-17 विमान 200 भारतीय नागरिकों को लेकर आज रात रोमानिया से वापस लौटेगा। वहीं यूक्रेन से दूसरा विमान रात के करीब 11 बजे वापस आएगा, पोलैंड और हंगरी से भारतीयों को लेकर दो और अन्य विमान कल सुबह वापस आएंगे।

रूस पर प्रतिबंधों में नहीं शामिल होगा चीन

यूक्रेन पर हमले को लेकर विश्व के कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इस बीच चीन ने साफ कर दिया है कि वो रूस पर किसी भी तरह के प्रतिबंध नहीं लाएगा। चीन के बैंकिंग नियामकों ने साफ किया है कि उनका मानना ​​है कि चीन पर प्रतिबंधों का प्रभाव सीमित ही होगा।

रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों के बनाया निशाना

रूस की मिसाइलों ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रूस के ओर से जारी गोलाबारी में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के होर्लिवका और यासिनुवाता के आवासीय क्षेत्रों की विध्वंसक तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध के चलते यूक्रेन के आम लोगों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।