Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस ने दिया गूगल को जवाब, बंद की गूगल न्यूज सर्विस


नई दिल्ली, ।  Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध जारी है। यह युद्ध जमीन, स्तह और समुद्र से लड़ा जा रहा है। लेकिन इससे अलग एक युद्ध डिजिटल मोड से लड़ा जा रहा है। जहां यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी टेक कंपनियां मैदान में उतर गई हैं। उनकी तरफ से रूस में अपनी सर्विस के दायरे को सीमित किया जा रहा है। वही रूस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में पश्चिमी देशों की टेक कंपनियों पर बैन लगाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रूस की तरफ से गूगल न्यूज सर्विस को बैन कर दिया है।

क्या रही गूगल न्यूज सर्विस के बंद होने की वजह 

रूस का आरोप है कि गूगल की तरफ से यूक्रेन युद्ध को लेकर फेक न्यूज फैलाया जा रहा है। बता दें कि रूस ने हाल ही में एक नया कानून पेश किया है, जिसके मुताबिक रूसी सेना को बदनाम करने वाली किसी भी घटना की रिपोर्टिंग को अपराध माना जाएगा।