Latest News उत्तर प्रदेश करियर राष्ट्रीय लखनऊ

Sarkari Naukri : एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के संबंध में बड़ी खबर,


एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के संबंध में बड़ी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने एमटीएस पदों के लिए आयोजित की जाने वाली फेज 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने भोपाल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अनुसार,सीनियर मैकेनिक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा होना चाहिए।  बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2187 सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 अप्रैल 2022 से शुरू हो रही है।

राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा और प्रवेश पत्र 18 अप्रैल को जारी होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) इस बार सीबीएसई बोर्ड को पछाड़ कर आगे निकल गया है। एक तरफ जहां, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) टर्म-2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाली हैं। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म कराने के बाद कांपियों को जांचने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली में निकली 168 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मई तक अप्लाई कर सकेंगे। ESIC UDC प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही साथ निगम द्वारा अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए भी अपडेट जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी भर्ती की मौकों का इंतजार कर रहे या विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवरों के लिए आज, 14 अप्रैल 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिविजन क्लर्क (UDC) पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में 19 मार्च को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। वहीं, पीएसयू कंपनी एनबीसीसी इंडिया में 81 जूनियर इंजीनियर और डिजीएम पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज है। दूसरी तरफ, दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

 

 

  • 01:56 PM, 2022-04-14T13:54:46

    एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट

     

    एसएससी ने एमटीएस और हवलदार पद की परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करेंं क्लिक।

     

  • 01:18 PM, 2022-04-14T13:54:46

    ESIC MTS Call Letter 2022: 7 मई को होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए

     

    मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए 7 मई को आयोजित की जाने वाली फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) ने जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ईएसआइसी की आधिकारिक वेबसाइट, esic.nic.in से उम्मीदवार 7 मई तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 12:20 PM, 2022-04-14T13:54:46

    BECIL में इस पद पर जॉब का मौका

     

    ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने भोपाल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

     

  • 12:07 PM, 2022-04-14T13:54:46

    BSSC CGL Exam 2022: बिहार सीजीएल परीक्षा से 2187 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

     

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 2187 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानि 14 अप्रैल से किए जा सकते हैं। आखिरी तारीख 17 मई 2022 निर्धारित की है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 11:10 AM, 2022-04-14T13:54:46

    Rajasthan APRO Exam 2022: 24 अप्रैल को होगी राजस्थान APRO, एडमिट कार्ड डाउनलोड 18 अप्रैल से

     

    राजस्थान सरकार के जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 10:29 AM, 2022-04-14T13:54:46

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 पर बड़ी अपडेट

     

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब जल्द ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।

     

  • 10:05 AM, 2022-04-14T13:54:46

    DSSSB Notification 2022: दिल्ली में 168 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन इस तारीख से

     

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने राज्य सरकार के लिए विभिन्न विभागों में 168 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार 9 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।