News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Satish Kaushik Death : शाम 5 बजे मुंबई में निकाली जाएगी अंतिम यात्रा, दिल्ली पुलिस ने दी श्रद्धांजलि


 सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे…। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

  • 04:31 PM, 09 Mar 2023

    रॉनी स्क्रूवाला ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- दिल से नौजवान थे

    सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। अभिनेताओं से लेकर निर्माता और निर्देशक उनके निधन पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं। अब रॉनी स्क्रूवाला ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा- दिल से नौजवान, हमेशा मुस्कुराते रहने वाले और दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले, ऐसी उम्र में चले गये, जब उन्हें अभी बहुत काम करना बाकी थी। छतरीवाली पर उनके साथ काम करते समय कुछ वक्त गुजारा था।

  • 04:26 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस ने किया भावुक ट्वीट, दी श्रद्धांजलि

    सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस ने एक भावुक ट्वीट किया है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • 03:44 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death: फैंस का टूट दिल, बोले- बहुत याद आओगे पप्पू पेजर

    सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक के फैंस भी काफी दुखी हो रहे हैं। लोग पोस्ट कर उनकी अत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

  • 03:35 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Passes Away: भावुक हुए अक्षय कुमार, कहा- चंदा मामा चले गए…

    चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट पर उनकी सहज हंसी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह पहले से ही स्वर्ग में सभी को हंसा रहे होंगे। शांति

  • 03:28 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Passes Away: संजय कपूर हुए इमोशनल, लिखा ये नोट

    संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- बेहद दुखी और स्तब्ध। मेरी पहली फिल्म प्रेम का निर्देशन सतीश जी ने किया था और वह कितने प्रतिभाशाली निर्देशक/अभिनेता थे, उनके साथ इतनी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं और मैं यह पचा नहीं पा रहा हूं कि वह अब नहीं रहे। RIP सतीश जी, उनकी पत्नी शशि और उनकी बेटी को प्यार और शक्ति। आप हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे

  • 03:22 PM, 09 Mar 2023

    उर्मिला मातोंडकर ने की सतीश कौशिक की तारीफ

    सतीश कौशिक के लिए एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से जितना मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाया। एक अच्छे डायरेक्टर होने के साथ-साथ वो एक बेहतरीन अभिनेता भी थे।

  • 03:18 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के निधन पर बोले गोविंदा- मेरा पप्पू पेजर चला गया…

    सतीश कौशिक के निधन से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अब उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा ने दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, दीवाना मस्ताना के मेरे पप्पू पेजर के जाने की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं।

  • 03:07 PM, 09 Mar 2023

    अनिल कपूर जब बने सहारा, डूबते करियर को बचाया

    बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन के दम पर मुकाम हासिल करने वाले सतीश कौशिक ने कई अच्छे रिश्ते भी बनाए। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर और अनिल कपूर के बारे में बात की थी और कहा था कि उनके लिए तरक्की और पैसे से ज्यादा रिश्ते मायने रखते हैं, जो उन्होंने इन दो भाइयों से सीखा। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें।

  • 02:54 PM, 09 Mar 2023

    मुंबई में 5 बजे निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया है। शाम 5 बजे उनके मुंबई स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

    /

  • 02:47 PM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

    सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर अस्पताल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा में होगा।

  • 02:39 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death Reason: अभिनेता की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस सक्रिय

    दिल्ली पुलिस अभिनेता की मौत से जुड़े मामले में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 7 और 8 तारीख को उन्होंने क्या-क्या किया। उनकी क्या-क्या गतिविधियां रही। पुलिस यह भी जानने के प्रयास में है कि जिस फॉर्म हाउस में सतीश कौशिक की तबीयत बिगड़ी, वह वहां किस समय पर पहुंचे थे और वह किस से किस से मिले थे और वहां क्या-क्या हुआ था, जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

     

  • 02:31 PM, 09 Mar 2023

    सलमान खान ने जताया दुख- कभी भूल नहीं पाऊंगा

    सतीश कौशिक के निधन पर सलमान खान ने अफसोस जाहिर किया है। सतीश ने सलमान को तेरे नाम में निर्देशित किया था, जो हिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने सलमान को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया था। सलमान ने ट्विटर पर लिखा- जिस तरह के वो व्यक्ति थे, उसके लिए हमेशा उनका सम्मान किया और हमेशा उन्हें हमेशा याद रखूंगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को शक्ति।

  • 02:21 PM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death News: गृह मंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया

    गृहमंत्री अमिता शाह ने भी सतीश शाह के निधन पर शोक जताते हुए कहा-

  • 02:12 PM, 09 Mar 2023

    पीएम मोदी ने जाताया शोक

    Satish Kaushik Death: पीएम मोदी ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा-

  • 01:39 PM, 09 Mar 2023

    कार्डियक अरेस्ट से हुई सतीश कौशिक की मौत

    सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मौत का कारण बताया गया

  • 01:13 PM, 09 Mar 2023

    दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई रवाना होगा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

    दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को मुंबई पहुंचाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और

  • 01:10 PM, 09 Mar 2023

    नीना गुप्ता और अनुपम खेर के छलके आंसू

    नीना गुप्ता और अनुपम खेर को अभी तक यकीन नहीं हो पाया कि उनका प्यारा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है। मीडिया से बात करते हुए ये अपने आंसू संभाल नहीं पाए और उन्होंने बताया कि इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है।

  • 12:55 PM, 09 Mar 2023

    दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से बाहर लेकर आए पार्थिव शरीर

    अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से बाहर आया जा रहा है।

  • 12:49 PM, 09 Mar 2023

    दिल्ली पुलिस कर रही जांच

    सतीश कौशिक की मौत के मामल में दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत नियमित कार्यवाही कर रही है। उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई या व्यक्ति अप्राकृतिक कारणों से मर गया

  • 12:34 PM, 09 Mar 2023

    पूरी हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

    दिल्ली में सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लेकर जाने की तैयारी चल रही है।

  • 12:14 PM, 09 Mar 2023

    जावेद अख्तर और राज बब्बर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

    जावेद अख्तर और राज बब्बर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

  • 11:28 AM, 09 Mar 2023

    काश हम उन्हें जिंदगी दे पाते…

    सतीश कौशिक की भतीजी ने कहा- काश मैं उसमें उन्हें फिर से जिंदगी दे पाती। वो अपने भाई-बहनों से छोटे थे, उनकी एक बड़ी बहन और भाई है। वो अब कैसे जिएंगे? उन्होंने असल जिंदगी में लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। अच्छे लोगों को भगवान जल्दी छीन लेते हैं।

  • 11:22 AM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के घर पहुंचे अनुपम खेर और अशोक पंडित

    फिल्म मेकर अशोक पंडित और अभिनेता अनुपम खेर सतीश कौशिक के मुंबई स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं।

  • 10:26 AM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

    कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस भयानक खबर के साथ जागी हूं, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति

    ये भी पढ़ें: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर-कंगना रनोट ने ट्वीट कर जाताया शोक

  • 10:25 AM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik: दोस्तों के साथ होली के खुमार में डूबे थे सतीश कौशिक

    सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार की देर रात को अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंग और मस्ती में डूबे नजर आए थे। उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी संग नजर आ रही हैं।

  • 10:22 AM, 09 Mar 2023

    दिल्ली में आज होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम

    दिल्ली में आज होगा पोस्टमार्टम