News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

SCO Summit : पीएम मोदी बोले- दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था, जन-केंद्रित विकास माडल पर हमारा ध्यान


  1. समरकंद, पीएम मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन को हिन्दी में संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में सभी एससीओ देशों में बेहतर ट्रांसिट तालमेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारत को बेहतर व्यापार क्षेत्र बनाने का संकल्प भी दोहराया।पीएम ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही देश को विनिर्माण केंद्र में बदला जाएगा। पीएम मोदी इस बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे, जिसपर सभी की निगाहें टिकी होंगी। पीएम इसी के साथ ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दूसरी ओर आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से केरल के कोल्लम से शुरू हो गई है। राहुल गांधी आज भी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

 

  • 01:30 PM, 16 Sep 2022

    जन-केंद्रित विकास माडल पर ध्यानः पीएम मोदी

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम जन-केंद्रित विकास माडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज हमारे देश में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

  • 01:18 PM, 16 Sep 2022

    एससीओ समिट में बोले पीएम मोदी- भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलेंगे

    एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि सभी सहयोगी देशों को साथ मिलकर ट्रांसिट सुविधाओं पर काम करना होगा। उन्होंने इसी के साथ कहा कि बेहतर ट्रांसिट सुविधा होने पर सभी देशों को फायदा होगा। पीएम ने कहा कि COVID और यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कई व्यवधान उत्पन्न हुए, इसलिए हम भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलना चाहते हैं।

  • 01:09 PM, 16 Sep 2022

    एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने ली ग्रुप फोटो

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एससीओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख नेताओं ने एक ग्रुप फोटो ली।

  • 12:54 PM, 16 Sep 2022

    चीनी ऋण ऐप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी ऋण ऐप मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाया है। एजेंसी ने इन खातों को फ्रीज कर दिया है।

  • 12:44 PM, 16 Sep 2022

    सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार

    सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • 12:24 PM, 16 Sep 2022

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ करने तिहार जेल पहुंची ईडी

    दिल्ली में किथत शराब घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। आज ईडी तिहार जेल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए पहुंची है।

  • 12:22 PM, 16 Sep 2022

    तमिलनाडु के मदुरै में बिजली की बढ़ी कीमतों के खिलाफ अन्नाद्रमुक का प्रदर्शन

    तमिलनाडु के मदुरै में आज बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है।

  • 12:16 PM, 16 Sep 2022

    मुंबई में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म

    मुंबई के वडाला इलाके से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में ले जाकर दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, और 506 और पोस्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

  • 12:08 PM, 16 Sep 2022

    इटली में भयंकर तूफान में 7 की मौत

    इटली में एक जोरदार तूफान आने की जानकारी सामने आई है। तूफान इतना भयंकर है कि इसके कारण सात लोगों की मौत हो गई है।

  • 12:06 PM, 16 Sep 2022

    नीरज बवानिया गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार

    दिल्ली के बाहरी-उत्तर जिला पुलिस ने नीरज बवानिया गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ एक बुलेटप्रूफ स्कार्पियो और एसयूवी बरामद की है।

  • 12:01 PM, 16 Sep 2022

    बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता की आजीवन कारावास जारी रहेगा

    बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता की जारी रहेगी आजीवन कारावास की सजा। केरल उच्च न्यायालय ने तिरुवनंतपुरम अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा। आदेश में 44 वर्षीय आरोपी पिता को अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार शोषण करने के लिए शेष जीवन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

  • 11:51 AM, 16 Sep 2022

    सब्जी दुकानदार को कथित रूप से धमकाने पर 3 कांग्रेस कार्यकर्ता निलंबित

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए जबरदस्ती फंड इकट्ठा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सब्जी दुकानदार को कथित रूप से धमकाया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने 3 कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया।

  • 11:24 AM, 16 Sep 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एससीओ सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा, व्यापार और संपर्क, संस्कृति और पर्यटन सहित सामयिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

  • 11:17 AM, 16 Sep 2022

    अहमदाबाद के मेमनगर स्टेशन पर एक बस में आग

    गुजरात के अहमदाबाद के मेमनगर स्टेशन पर एक बस में आग लगने की खबर है। आग को देखते ही बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस स्टाप को तुरंत खाली करा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

  • 11:15 AM, 16 Sep 2022

    समान ड्रेस कोड की मांग वाली जनहित याचिका खारिज

    सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों के लिए एक समान ड्रेस कोड की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

  • 11:03 AM, 16 Sep 2022

    SCO समिट स्थल पहुंचे नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाई

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सभी नेताओं ने आगमन कर एक ग्रुप फोटो खिंचाई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और अन्य नेता शामिल रहे।

  • 10:49 AM, 16 Sep 2022

    उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात भी की।

  • 10:27 AM, 16 Sep 2022

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी

    कोल्लम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। यात्रा के लिए फंड इकट्ठा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता 2000 रुपये का योगदान नहीं करने पर सब्जी दुकानदार को धमकी देते देखे गए। दुकानदार का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उनकी सब्जी भी फैंक दी और तोड़फोड़ भी की।

  • 10:23 AM, 16 Sep 2022

    पाक पीएम शहबाज हंसी के पात्र बने

    शहंगाई शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान एक बैठक में पाक पीएम शहबाज की किरकिरी हुई है। वह हेडफोन के साथ संघर्ष करते हुए हंसी के पात्र बन गए।

  • 10:12 AM, 16 Sep 2022

    असम के नगरबेरा इलाके में पारंपरिक नौका दौड़ का आयोजन

    असम के कामरूप के नगरबेरा इलाके में पारंपरिक नौका दौड़ का आज आयोजन किया गया। इस दौड़ को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी।

  • 10:07 AM, 16 Sep 2022

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी के 40 जगहों पर छापे

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज 40 जगहों छापेमारी कर रहा है। हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई शहरों में छापेमारी जारी है।

  • 09:52 AM, 16 Sep 2022

    समरकंद में हो रही हवाई गश्त

    शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले उज्बेकिस्तान के समरकंद में हवाई गश्त की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां काउंसिल आफ हेड्स (एससीओ) की 22वीं बैठक में शामिल होने के लिए समरकंद पहुंचे हैं।

  • 09:40 AM, 16 Sep 2022

    लखनऊ में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित है।

  • 09:24 AM, 16 Sep 2022

    कोरोना मामलों में आई गिरावट

    भारत में कोरोना मामलों में आज थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में 6,298 नए मामले सामने आए हैं, बीते दिन 6,422 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रायलय के अनुसार बीते 24 घंटों में 5,916 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

  • 09:06 AM, 16 Sep 2022

    Earthquake: लद्दाख के अलचिया में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप

    लद्दाख के अलची में आज भूकंप से धरती कांपी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलाजी के अनुसार लेह से 189 किमी उत्तर में रिक्टर पैमाने पर आज 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर 10 किमी नीचे गहराई में आया।
    पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

  • 08:59 AM, 16 Sep 2022

    नामीबिया से आने वाले चीते अब विशेष विमान से ग्वालियर उतरेंगे

    नामीबिया से आने वाले चीतों का आगमन अब ग्वालियर में होगा। वह एक विशेष चार्टर कार्गो विमान से ग्वालियर में उतरेंगे। पहले इस विमान को 17 सितंबर को जयपुर में उतरना था। चीतों को इसके बाद हेलीकाप्टर से कूनो नेशनल पार्क श्योपुर ले जाया जाएगा।

     

  • 08:45 AM, 16 Sep 2022

    भारत जोड़ो यात्रा आज एक दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू

    भारत जोड़ो यात्रा आज एक दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो गई है। सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोल्लम से पदयात्रा शुरू की है।

  • 08:41 AM, 16 Sep 2022

    SCO शिखर सम्मेलन को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री मोदी आज एससीओ शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन अपना संबोधन देंगे। पीएम बैठक के इतर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों संग द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।