Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

Share Market : लाल निशान पर बाजार सेंसेक्स 7174723 अंक पर कर रहा कारोबार


बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। इसी के साथ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण पर देश भर की निगाहें हैं।

1 Feb 202412:56:41 PM

Share Bazaar Live Updates: बजट घोषणा के बाद EV शेयरों में तेजी

इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को इस घोषणा के बाद उछाल आया । सरकार चार्जिंग इंफ्रा को समर्थन देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार करेगी और सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के लिए ई-बसों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

1 Feb 202412:38:34 PM

दोपहर 12 बज कर 36 मिनट पर सेंसेक्स 71,728.17 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 23.94 अंकों या 0.03 % की गिरावट में दिख रहा है।

1 Feb 202412:31:33 PM

Share Bazaar Live Updates: रेलवे शेयर में दर्ज गिरावट

Indian Railway Ctrng nd Trsm Corp Ltd के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। NSE IRCTC का शेयर 967.05 रुपये पर आ गया है। रेलवे का शेयर 1.04% की गिरावट पर दिख रहा है।

1 Feb 202412:21:15 PM

Share Bazaar Live Updates: सेंसेक्स 12.38 अंक की तेजी पर

12 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 71,764.49 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 12.38 अंक या 0.02% की तेजी पर दिख रहा है।

1 Feb 202412:02:26 PM

Share Bazaar Live Updates: टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

Nifty 50 में Maruti Suzuki, Power Grid, Cipla, M&M, और TCS टॉप गेनर्स रहे हैं। वहीं, Dr Reddy’s Lab, ONGC, Grasim Industries, LTIMindtree और L&T टॉप लूजर्स हैं।

1 Feb 202411:54:49 AM

Share Bazaar Live Updates: Suzlon Energy के शेयर्स में तेजी

वित्त मंत्री ने 20 मिलियन घरों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इसके बाद SuzlonEnergy के शेयर 5% बढ़कर 48.20 रुपये पर पहुंच गए।

1 Feb 202411:52:11 AM

Share Bazaar Live Updates: सेंसेक्स 71,912.35 अंक, निफ्टी 21,748.15 अंक पर

11 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 71,912.35 अंक और निफ्टी 21,748.15 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।

1 Feb 202411:39:13 AM

Share Bazaar Live Updates: सेंसेक्स 71,867.68 अंक पर कर रहा कारोबार

11 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स 71,867.68 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 115.57 अंक या 0.16 % की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

1 Feb 202411:21:19 AM

Share Market Live News: निफ्टी में अब तक का उच्च स्तर 21,803.55 अंक

निफ्टी आज 21,780.65 अंक पर ओपन होने के बाद 21,803.55 अंक हाई स्तर पर रहा। निफ्टी का अब तक का सबसे निचला स्तर 21,694.60 अंक दर्ज हुआ है।

1 Feb 202411:16:54 AM

Share Market Live News: सेंसेक्स 0.36 % की बढ़ोतरी पर

11 बजकर 14 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 72,011.49 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 259.38 अंक या 0.36 % की बढ़ोतरी पर है।

1 Feb 202411:04:04 AM

Share Market Live News: सुबह 11 बजे निफ्टी 21,794.40 अंक पर

सुबह 11 बजे निफ्टी 21,794.40 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 83.80 अंक या 0.39% की बढ़ोतरी दिखी है।

1 Feb 202410:53:27 AM

Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 72,010.44 अंक पर कर रहा कारोबार

सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 72,010.44 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 258.33 अंक या 0.36 % की तेजी दिख रही है।

1 Feb 202410:51:11 AM

Stock Market Live Updates: इन रेल शेयरों में दिखी तेजी

बीएसई पर Texmaco Rail & Engineering के शेयर 2.71 प्रतिशत, Indian Railway Finance Corporation 2.58 प्रतिशत, Rail Vikas Nigam 1.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

1 Feb 202410:44:04 AM

Stock Market Live Updates: बजट से पहले रेल शेयरों में तेजी

अंतरिम बजट पेश होने से पहले गुरुवार सुबह रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।बीएसई पर इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 3.26 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

1 Feb 202410:31:43 AM

Stock Market Live Updates: इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे आज

1 फरवरी यानी आज टाइटन कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, गोदरेज, आदित्य बिरला कैपिटल और सिटी यूनियन बैंक कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।

1 Feb 202410:23:15 AM

Stock Market Live Updates: पेटीएम के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट

पेटीएम ब्रांड One97 Communications Ltd के शेयरो में गुरुवार को 20 प्रतिशत की गिरावट आई। दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने को बंद करने का निर्देश दिया।

1 Feb 202410:13:08 AM

Stock Market Live Updates: एशियाई बाजारों का कैसा चल रहा कारोबार

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में रहे जबकि टोक्यो में गिरावट रही।

1 Feb 202410:00:14 AM

Stock Market Live Updates: सेंसेक्स हरे निशान पर कर रहा कारोबार

सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 71,837.89 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 85.78 या0.12% का उछाल दिखा है।

1 Feb 20249:54:53 AM

Stock Market Live Updates: निफ्टी 18.80 अंक की तेजी पर कर रहा कारोबार

सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर एनएसई का निफ्टी 21,744.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 18.80 या 0.09% का उछाल दिखा है।

1 Feb 20249:43:34 AM

Share Market Live Updates: बीएसई के 1,761 के शेयर हरे निशान पर

आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर बीएसई के 1,761 के शेयर हरे और 1,219 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं 103 स्टॉक में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई, सेंसेक्स एम-कैप 3,80,58,388.33 रुपये हो गया है।

1 Feb 20249:41:10 AM

Share Market Live Updates: निफ्टी का ऑटो और बैंक सेक्टर

निफ्टी ऑटो सेक्टर में तेजी और निफ्टी बैंक सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है।

1 Feb 20249:40:14 AM

Share Market Live Updates: LTIMindtree टॉप लूजर

LTIMindtree के स्टॉक टॉप लूजर है। कंपनी के शेयर में 1.33 फीसदी की गिरावट आई है।

1 Feb 20249:36:40 AM

Share Market Live Updates: Eicher Motors का शेयर बढ़त पर

आज आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर में 89.55 अंक की तेजी आई है।

1 Feb 20249:34:49 AM

Share Market Live Updates: दोनों सूचकांक निचले स्तर पर

शेयर बाजार के दोनों सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

1 Feb 20249:28:09 AM

Share Market Live Updates: सेंसेक्स 71,725.43 अंक पर

हरे निशान पर ओपन होने के बाद 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 26.68 अंक या 0.04 % की गिरावट पर आ गया है। सेंसेक्स 71,725.43 अंक पर कारोबार कर रहा है।

1 Feb 20249:25:35 AM

Share Market Live Updates: निफ्टी 20.30 अंक या 0.09% के उछाल पर

निफ्टी 9 बजकर 22 मिनट पर 21,746.00 अंक के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी 20.30 अंक या 0.09% उछाल पर है।

1 Feb 20249:22:01 AM

Share Market Live Updates: बजट के दिन हरे निशान पर खुला बाजार

बजट के दिन बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 69.75 अंक या 0.10 % उछाल के बाद 71,821.86 अंक पर खुला है।

1 Feb 20249:14:25 AM

Share Market Live Updates: बजट के दिन भी हरे निशान पर बाजार खुलने की संभावना

प्री ओपन के साथ आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने की संभावना पर है। सेंसेक्स 246.67 अंक या 0.34 % के उछाल पर 71,998.78 स्तर पर ओपन हो सकता है।

1 Feb 20249:05:09 AM

Stock Market Live Updates: बजट से एक दिन पहले भारतीय करेंसी में रही तेजी

शेयर बाजार की तेजी का असर कल भारतीय करेंसी पर भी देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कल रुपया 6 पैसे चढ़कर बंद हुआ।

1 Feb 20249:02:39 AM

Share Market Live Updates: बुधवार को निफ्टी 203.60 अंक के उछाल पर रहा

एनएसई की बात करें तो बजट से एक दिन पहले निफ्टी 203.60 अंक या 0.95% के उछाल के बाद 21,725.70 अंक पर पहुंच गया।

1 Feb 20248:59:34 AM

Share Market Live News: बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स 71,752.11 स्तर पर हुआ था बंद

बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 612.21 अंक या 0.86% उछाल के साथ 71,752.11 अंक पर बंद हुआ था।