News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Shinzo Abe का पार्थिव शरीर पहुंचा टोक्यो, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार


  • टोक्यो, । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके गृह शहर टोक्यो पहुंचा। एक दिन पहले पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान भाषण देते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीएनएन ने आबे के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि शिंजो की पत्नी अकी आबे ने पूर्व जापानी पीएम के पार्थिव शरीर के साथ नारा से टोक्यो पहुंचीं। एनएचके वर्ल्ड के अनुसार, आबे के शव को लेकर वाहन शिबुया जिले में उनके घर पर दोपहर करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचा। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शिंजो आबे के घर पहुंचे.

    मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

    स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार को रात्रि जागरण किया जाएगा और मंगलवार को उनका (शिंजो आबे) अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच, पुलिस पश्चिमी जापान के नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी से पूछताछ में जुटी हुई है। उसे आबे की हत्या के प्रयास के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

    • शुक्रवार को भाषण देने के दौरान आबे को करीब से गोली मार दी गई थी।
    • दुनिया भर के नेताओं ने आबे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हत्या पर नाराजगी और दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
    • हत्या की जांच जारी है।
    • स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि आबे को गोली मारने के बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति जापानी नौसेना में तीन साल तक काम किया था।

    कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट आने की वजह से हुई मौत

    शिंजो आबे पर हमला होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों में अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व जापानी पीएम को सीने में गोली मारी गई थी। उन्होंने उस स्थिति को ‘कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट’ बताया। एनएचके ने बाद में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि आबे की मौत हो गई है।