News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय

Breaking News : श्रीलंका में प्रदर्शन के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने बुलाई आपात बैठक,


नई दिल्ली, । श्रीलंका में हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर और बिहार के पटना जाएंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में तीन महिलाओं समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हालांकि अभी भी कई श्रद्धालु लापता हैं। इसके चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक यात्रा रोक दी है। साथ ही बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

  • 03:12 PM, 09 Jul 2022

    रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोकी

    रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी है। प्रशासन ने कहा कि किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

  • 02:59 PM, 09 Jul 2022

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का बयान

    श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कोलंबो में हालिया विरोध पर कहा कि मैं विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं, यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।

  • 02:55 PM, 09 Jul 2022

    मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे।

     

    02:54 PM, 09 Jul 2022

    शिंजो आबे का पार्थिव शरीर पहुंचा टोक्यो

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके गृह शहर टोक्यो पहुंचा। एक दिन पहले पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान भाषण देते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीएनएन ने आबे के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि शिंजो की पत्नी अकी आबे ने पूर्व जापानी पीएम के पार्थिव शरीर के साथ नारा से टोक्यो पहुंचीं।

    02:44 PM, 09 Jul 2022

    प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुलाई आपात बैठक

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद सत्र को बुलाने का भी अनुरोध किया है।

  • 02:37 PM, 09 Jul 2022

    स्वर्ण मंदिर पहुंची भगवंत मान की मां

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

  • 02:22 PM, 09 Jul 2022

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बयान

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि निर्वाचित होने पर मेरी प्राथमिकताओं में से एक सरकार से कश्मीर मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने और शांति, न्याय, लोकतंत्र, सामान्य स्थिति बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के प्रति शत्रुतापूर्ण विकास को समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करना होगा।

  • 02:09 PM, 09 Jul 2022

    अमरनाथ की घटना पर बोले फारूक अब्दुल्ला

    अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार बताएगी कि क्या हुआ और कैसे हुआ। इतनी जोखिम भरी जगह पर जिस आधार पर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए। यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं। यह एक मानवीय भूल हो सकती है।

  • 02:07 PM, 09 Jul 2022

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बोले

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, महबूबा सहित यहां हमारे सभी लोग मौजूद हैं। देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है।

  • 01:59 PM, 09 Jul 2022

    हिंगोली में आई बाढ़

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हिंगोली में बाढ़ आ गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • 01:51 PM, 09 Jul 2022

    मनोज सिन्हा ने जाना घायलों का हाल

    जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में कल बादल फटने की घटना में घायल हुए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए SKIMS श्रीनगर का दौरा किया।

  • 01:45 PM, 09 Jul 2022

    अमरनाथ के प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी

    जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा में बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

  • 01:44 PM, 09 Jul 2022

    हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी

    हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

  • 01:10 PM, 09 Jul 2022

    घर छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

    समाचार एजेंसी ने एएफपी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास को घेर लिया है।