Latest News खेल

SRH vs PKBS Live Score: शतक से चूके शिखर धवन, 99 रन बनाकर रहे नाबाद; पंजाब का स्कोर- 143/9


नई दिल्ली,। आईपीएल 2023 के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने हैं। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब तक अपने दो मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम औंधे मुंह गिरी है। पहले मैच में राजस्थान और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों करारी हार झेल चुकी है।

एडम मार्करम की अगुवाई में अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम को सीजन की पहली जीत की तलाश होगी। वहीं, लगातार दो मैचों में दो जीत का स्वाद चख चुकी पंजाब किंग्स अपने विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।

पंजाब किंग्स की पहले दो मैचों में फुल मौज रही है। कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से खूब प्रहार किया है, तो पिछले मैच में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर वाहवाही लूटी थी। भानुका राजपक्षे और जितेश शर्मा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

SRH vs PBKS संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बर्रार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडम मार्करम,हैरी ब्रूक्स, वॉशिगंटन सुंदर, अब्दुल समद,आदिल राशिद, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, फजलहक फारूकी।

  • 09:24 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: शतक से चूके शिखर

    आखिरी ओवर में शिखर ने एक सिक्स और एक डबल रन लिया। कुल 8 रन बने। शिखर धवन 66 गेंद पर 99 रन नाबाद बनाए। पंजाब ने हैदराबाद को 144 का टारगेट दिया है।

  • 09:13 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: शिखर की बेहतरीन बल्लेबाजी

    18वें ओवर में शिखर धवन ने दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं फिर सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। शिखर 82 रन बनाकर डटे हुए हैं।

    18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 126/9

  • 08:59 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा

    16वें ओवर में शिखर धवन ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। नटराजन की गेंद पर शिखर बैक-टू-बैक सिक्स लगाए। पंजाब का स्कोर 100 के पार हुआ।

    पंजाब किंग्स का स्कोर- 101/9 शिखर 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 08:54 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पंजाब को लगा नौवां झटका

    मार्कंडेय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

  • 08:49 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पंजाब को लगा आठवां विकेट

    मयंक मार्कंडेय ने राहुल चाहर को आउट किया। मार्कंडेय ने तीन ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। शिखर के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका है। 13वें ओवर में 1 रन बने।

    13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 78/8

  • 08:37 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: दो ओवर में पंजाब ने खोए दो विकेट

    पंजाब किंग्स ने 11वें ओवर में शाहरुख खान को आउट किया। वह 4 रन बनाकर मयंक मार्कंडेय का शिकार बने। वहीं, 12वें ओवर में उमरान ने बरार को क्लीन बोल्ड कर दिया।

    12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 77/7

  • 08:29 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पंजाब की पारी के 10 ओवर समाप्त

    पंजाब ने अपने टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों को खो दिया है। हालांकि, शिखर धवन अभी भी क्रीज पर हैं। उन्होंने 33 रन बना लिए हैं।

    10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 73/5

  • 08:21 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पंजाब को लगा चौथा झटका

    मयंक मार्कंडेय ने 9वें ओवर में सैम करन को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया। सैम करन के आउट होने के बाद इंपैक्ट प्लेयर के रूप में सिकंदर रजा बल्लेबाजी करने आए हैं। 9वें ओवर में 6 दिए।

    9 ओवर के पंजाब का स्कोर- 64/4

  • 08:14 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: शिखर लगा रहे चौके पे चौका

    पंजाब के बल्लेबाज शिखर धवन और सैम करन ने 7वें ओवर में 6 रन बनाए। 8वें ओवर में शिखर ने दो शानदार चौके लगाए। वह 32 रन बनाकर खेल रहे। सैम करन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 58/3

  • 08:03 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: सैम करन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    पंजाब किंग्स ने पांचवें ओवर में 8 रन बटोरे। छठे ओवर की पहले गेंद पर करन ने सिक्स मारा। अगली गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद एक रन लिया। 6वें ओवर में 11 रन बने।

    6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 41/3, शिखर 21 और करन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 07:56 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: चौथा ओवर रहा मेडन

    चौथे ओवर में मार्को ने दूसरी सफलता हासिल की। जितेश शर्मा को मार्करम के हाथों कैच करवाया। जितेश ने चार रन बनाए। यह ओवर विकेट मेडन रहा।

    4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 22/3

  • 07:49 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: दूसरे ओवर में भी गिरा एक विकेट

    मार्को यानसन ने अपने पहले ही ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को आउट किया। इस ओवर में 5 रन बने। शिखर धन अभी भी बल्लबाजी कर रहे हैं। तीसरे ओवर में शिखर धवन ने दो चौके मारे। भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए।

    3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 22/2

  • 07:38 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पहली गेंद पर गिरा विकेट

    भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद पर ही पंजाब को पहला झटका दिया। प्रभसिरन को शून्य पर आउट किया। भुवनेश्वर के ओवर में 9 रन बने। शिखर ने एक चौका लगाया।

    एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 9/1

  • 07:10 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस

    हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐडन मार्करम ने पंजाब को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया है।

  • 06:46 PM, 09 Apr 2023

    SRH vs PKBS Live Score: पिच रिपोर्ट

    राजीव गांधी स्टेडियम में अबतक कुल 64 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 28 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दर्ज की है। वहीं, 35 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। रात के मुकाबले को देखते हुए ओस भी मैच में अहम किरदार निभा सकती है।