Latest News मनोरंजन

Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी के जीवन से जुड़े वो राज


नई दिल्ली: 24 फरवरी साल 2018 को बॉलीवुड एक्ट्रेस श्री देवी इस दुनिया से रुखसत हो गई थीं। उनकी अचानक हुई मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा था। उनकी मौत एक रहस्य है। इस मौके पर श्रीदेवी की पुरानी यादों को ताजा करते हैं।

उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ। बचपन में उनका नाम श्री अम्मा यांगर अयप्पन था। वे बतौर बाल कलाकार वे तमिल फिल्मों में नजर आईं थीं। बता दें कि मात्र 4 साल की उम्र में फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी ने जितेन्द्र के साथ काम करने के बाद बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

इसके बाद वे बतौर लीड़ एक्ट्रेस कमल हासन और रजनीकांत के साथ 1976 में नजर आईं थीं। श्री देवी की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘सोल्हवां सावन’ थी। जो साल 1979 में आई थीं। इसके बाद श्रीदेवी जितेन्द्र के साथ ‘हिम्मतवाला’ फिल्म में नजर आई थीं।

श्रीदेवी की ‘हिम्मतवाला’ फिल्म एक बड़ी हिट फिल्म के रूप में सामने आई। इस फिल्म ने श्रीदेवी की एक अलग पहचान बना दी थी। हिम्मतवाला फिल्म का गाना ‘नैनो में सपना’ गाना हिट साबित हुआ। फैंस आज तक इस गाने पर आज भी थिरकना पसंद करते हैं।

इसके बाद उनकी जितेन्द्र के साथ फिल्म ‘तोहफा’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म पर्दे पर आते ही छा गई थी। इस फिल्म के बाद श्री देवी को काफी पॉपुलर बना दिया था। फिल्म फेयर मैगजीन ने श्री देवी को कवर पेज पर जगह देते हुए ‘Unquestionable No 1’ का टाइटल दिया था। श्री देवी ने अपने डांस से एक अलग पहचान बनाई थी। साल 1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ से उनकी एक अलग पहचान बन गई। सदमा फिल्म ‘मूंदरम पिराई’ की रीमेक फिल्म है।

श्री देवी एक नहीं बल्कि कई बड़े पुरस्कारों से नवाजी गई हैं।

श्री देवी को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2013 में आयोजित सीएनएन आईबीएन राष्ट्रीय चुनाव में 100 वर्षों में भारत की सबसे महान अभिनेत्री चुना गया था।