Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Srilanka Crisis: श्रीलंका की मानवीय सहायता के लिए भारत आया आगे- उच्चायुक्त गोपाल बागले


 मास्को, । श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले (Gopal Baglay) ने शुक्रवार को श्रीलंका की मानवीय सहायता में भारत के आगे आने की बात कही। उन्होंने दोनों देशों को समुद्री पड़ोसी देश बताया। उच्चायुक्त वागले ने कहा, ‘ श्रीलंका की मानवीय सहायता के लिए भारत  आगे आया है।’

उच्चायुक्त बागले ने कहा, ‘जब भारत कोराना महामारी से जूझ रहा था तब इसके लिए श्रीलंका में दुआएं और प्रार्थना हुई और जब श्रीलंका में महामारी ने विनाश किया तब इसकी मदद के लिए भारत से दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भेजी गई। हम कोरोना के बाद आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका सरकार के साथ निकट संपर्क और चर्चा में हैं।’