Latest News मनोरंजन

Sushant Singh Rajput: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें,


नई दिल्ली, । Sushant Singh Rajput Death Anniversary: काई पो छे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल पूरे हो चुके हैं। 14 जून साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने उनके फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया था। आज भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर भावुक हो गए हैं। लेकिन इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर काफी इमोशनल हो गयीं और उन्होंने कई अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीरें

 

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग 7 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की और वह अक्सर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनके साथ पोस्ट शेयर करती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने एक्टर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की, जोकि किसी वेकेशन की तस्वीर हैं। इन अनदेखी तस्वीरों में सुशांत सिंह की प्यार भरी स्माइल देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मैं हर दिन आपको याद करती हूं’।

 

तस्वीरें देख फैंस ने रिया चक्रवर्ती को दी सांत्वना

 

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन अनदेखी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए और रिया चक्रवर्ती को मजबूत बनने के लिए कहते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान इनकी आत्मा को हमेशा शांति प्रदान करे। आप मजबूत रहें’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही मजबूत महिला हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत आपको हर दिन याद कर रहे हैं’। कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई इन तस्वीरों को अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं’।