Latest News नयी दिल्ली पटना राष्ट्रीय

Tejashwi Yadav: ‘इंशाअल्लाह इस बार…’ मुसलमानों से तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, हजारों की भीड़ ने उठा दिए हाथ


 

, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार के किशनगंज पहुंचे तेजस्वी यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मुसलमानों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

 

उन्होंने मुस्लिम युवाओं के सामने बड़ी मांग रख दी। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इंशाअल्लाह हमलोग चुनाव जीतेंगे। मजबूत रहिए और मजबूत इरादा रखिए। हमलोग जरूर कामयाब होंगे। हमलोग उन्हें हराकर मानेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोगों का साथ मिलेगा, दोनों हाथ उठाकर बताइए। साथ मिलेगा तो ये तेजस्वी आपलोगों के लिए मर मिट जाने के लिए तैयार रहेगा। बस आपलोग हमारा समर्थन किजिए।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चाचा जी साथ नहीं तो क्या हुआ, हमलोग अकेले काफी हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने पलटी मारने में महारथ हासिल कर ली है। वह हर दो साल में पलटी मारते हैं।

तेजस्वी यादव ने यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि बिहार के इतिहास में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले नेता होंगे जिन्होंने केवल 9 दिनों में सड़क मार्ग से लगभग 2500 किलोमीटर की लगातार यात्रा कर बिहार के सभी जिलों के दूर दराज क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर एक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।