News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने पर अर्जुन मेघवाल ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद,


नई दिल्ली, एजेंसियां। आज सारा देश महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की बात कही है। इसी को लेकर आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘संसद में 15वीं लोकसभा के दौरान 15 मार्च 2010 को जार्ज पंचम की मूर्ति की जगह किसी भारतीय महापुरुष की मूर्ति की स्थापना हेतु अनुरोध किया था। मैं पीएम नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद देता हूँ की आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।’ यह बात उन्होंने लोकसभा की एक पुरानी कार्यवाही का ट्विटर पर वीडियो शेयर करके कही है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा (Hologram Statue) का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्‍य प्रतिमा लगाए जाने का ऐलान किया था। पीएम ने यह भी कहा था कि जब तक वो प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। पीएम मोदी आज शाम को इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री ने आज इस अवसर पर ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।