Latest News खेल

Tokyo Olympics Day-4: आर्चरी, शूटिंग, टेनिस और टेबल टेनिस में निराशा


  • जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। भारत ने कई इवेंट्स में जीत के साथ आज दिन की शुरुआत की, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, वैसे-वैसे भारतीय खिलाड़ियों को लगातार हार नसीब होती गई। लगातार तीसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया। इस बीच, टोक्यो में खेल रहीं एकमात्र भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने पहले राउंड में ऐतिहासिक जीत हासिल की, लेकिन वे दूसरे राउंड में हार गईं। इस हार के बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया। इसके अलावा मेंस आर्चरी टीम को क्वार्टर फाइनल में मजबूत कोरिया से हार का सामना करना पड़ा, जबकि टेनिस में सुमित नागल दूसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर दो डेनिल मेदवेदेव से सीधे सेटों में हार गए। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा का भी ओलंपिक सफर खत्म हो गया है। बॉक्सिंग में अब भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे।

2:05 PM: आस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने मनिका बत्रा को केवल 22 मिनट में 0-4 (8-11, 2-11, 5-11, 7-11) से हराया।

1:40 PM: मनिका बत्रा लगातार गेम में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गई हैं।

1:20 PM: मनिका बत्रा की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उनके खिलाफ ऑस्ट्रिया की पोलकेनोवा ने पहले दो गेम जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

1:05 PM: भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का मैच शुरू हो गया है। तीसरे दौर में उनका सामना ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से हो रहा है।

1:00 PM: भारतीय सेलर नेत्रा कुमानन ने डिंगी रेडियल रेस-3 में अपना अभियान जारी रखते 15वां हासिल किया है।

12:35 PM: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा आज अपना तीसरे दौर का मैच खेलने उतरेंगी। यह मुकाबला दोपहर1 बजे शुरू होगा।

12:00 PM: सुमित नागल पहले सेट के बाद दूसरे सेट में भी हार गए हैं। उन्हें मेदवेदेव ने एकतरफा अंदाज में 6-2, 6-1 से मात दी।

11:43 AM: भारतीय सेलर विष्णु सरवानन पुरुष सिंगल डिंगी स्पर्धा की रेस-3 के बाद 24वें नंबर पर खिसक गए हैं।

11:27 AM: सुमित नागल दूसरे सेट में 0-2 से पिछड़ रहे हैं। मेदवेदेव जबर्दस्त फॉर्म में दिख रहे हैं और सुमित उनके सामने काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।

11:12 AM: टेनिस मेंस सिंगल्स में भारत के सुमित नागल का मुकाबला रूस के डेनियल मेदवेदेव के साथ चल रहा है। पहला सेट मेदवेदेव ने 6-2 से अपने नाम कर लिया है।

10:55 AM: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी को टोक्यो 2020 के अपने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी से सीधे गेम में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इंडोनेशियाई जोड़ी ने यह मैच 21-13, 21-12 से अपने नाम किया।

10:32 AM: आज भारत को जिस इवेंट में पदक की उम्मीद थी, उसमें उसे निराशा मिली है। मेंस आर्चरी इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत मजबूत कोरिया के खिलाफ लगातार सेट में हार गया। भारत को पहले सेट में 54-59, दूसरे सेट में 57-59 और तीसरे सेट में 54-56 के अंतर से हार मिली।

10:20 AM: सेलिंग में भारत के विष्णु सरवानन ने पुरुष सिंगल डिंगी की पहली रेस में 29 जबकि दूसरी रेस में 20वां स्थान हासिल किया। ओवरऑल मिलाकर विष्णु इस समय 14वें नंबर पर चल रहे हैं।

10:12 AM: सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेंस डबल्स स्पर्धा के अपने दूसरे मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है।

09:44 AM: भारत को आज आर्चरी में मेडल मिल सकता है, लेकिन इसके लिए टीम को कोरिया की चुनौती से निपटना होगा। यह मुकाबला 10.15 बजे से शुरू होगा।