Latest News खेल

Tokyo Olympics Opening Ceremony: खेलों के रंग में रंग जाएगी दुनिया, कुछ देर शुरू होगा उद्घाटन समारोह


आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत होने जा रही है। अब से कुछ ही देर बाद टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू होगा। इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। भारत की तरफ से मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक होंगे।खेलों के रंग में रंग जाएगी दुनिया, बस कुछ देर में शुरू होगा उद्घाटन समारोह जापान ‘खेलों के महाकुंभ’ की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। अब से कुछ ही देर बाद टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुरू होगा। आज से पूरी दुनिया खेलों के रंग में रंग जाएगी। आज से खेलों के महाकुंभ की विधिवत शुरुआत होने जा रही है।

इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।