News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Tunisha Sharma Funeral: कुछ देर में होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन करने पहुंचे ये सितारे


नई दिल्ली, टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का मृत शरीर 24 दिसम्बर की दोपहर उनके शो के सेट पर पंखे से लटका मिला था। तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाये गये हैं। मंगलवार को तुनिषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। महज बीस साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले और साथ काम करने वाले कलाकार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती हैं। 

अब्बास-मस्तान

जाने माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान भी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे अब्बास-मस्तान

रीम शेख

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख पहुंची तुनिषा के आखिरी दर्शन करने। बता दें तुनिशा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था।

विशाल जेठवा

एक्टर विशाल जेठवा भी तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे।

शिविन नारंग

तुनिषा के को-स्टार शिविन नारंग एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शिविन तुनिषा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

घर पहुंचा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार के लिए तुनिषा शर्मा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके आवास मुंबई ले जाया गया, अस्पताल के बाहर के दृश्य

आज दोपहर में होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार

इसी बीच अब खबर है कि तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़ादेव नाका के श्मशान घाट में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने अंतिम संस्कार की खबर दी है। परिवार ने लिखा, ‘बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर चली गई। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वो आए और जाने वाले आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में होगा।

jagran

देर शाम शीजान के परिवार वालों का बयान आया सामने

तुनिषा शर्मा डेथ केस पर मौत के दो दिन बाद एक्टर शीजान खान के परिवार वालों का कहना है कि – जो भी लोग हम सबको एक बयान के लिए संपर्क कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह मैसेज है कि प्लीज हमें और हमारी फैमिली को थोड़ा वक्त दीजिए… हम थोड़ा प्राइवेसी चाहते हैं यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं, यहां तक कि हमारे घरों के नीचे टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं।

jagran

तुनिषा की मां ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर बेटी की मौत के बाद कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि शीजान पर तुनिषा के साथ रिलेशन में होते हुए दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखा। आगे उन्होंने यह भी बोला है कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है।

 

4 जनवरी को 21वां जन्मदिन मनाती एक्ट्रेस

तुनिषा शर्मा  वे 4 जनवरी को 21 साल की हो जातीं,  लेकिन बर्थडे से पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। महाराणा प्रताप से उन्होंने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं।