News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Ukraine Russia War: पिसोचिन और खार्किव से कुछ घंटों में बाहर होंगे सभी भारतीय,


नई दिल्ली, : यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक राहत देने वाली खबर दी है। बताया जा रहा है कि पिसोचिन और खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को अगले कुछ घंटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने एक खास संदेश जारी किया है।

सुमी से निकासी जल्द होगी सुनिश्चित

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने संदेश जारी कर बताया गया है कि खार्किव और सुमी को छोड़कर युद्ध के बीच से अब तक दस हजार से ज्यादा भारतीय को निकाल लिया गया है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि सुमी में फंसे छात्रों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा, सरकार इस संबंध में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी की जल्द ही स्वदेश वापसी संभव होगी।

प्रेस कांफ्रेंस ने बागची ने कहा कि विदेश मंत्रालय आंकलन कर रहा है कि यूक्रेन में अभी कितने भारतीय फंसे हुए हैं। साथ ही दूतावास ऐसे लोगों से भी संपर्क करेगा, जो यूक्रेन में हैं लेकिन उन्होंने निकासी के लिए अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिसोचिन से शनिवार को करीब 298 छात्रों की निकासी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पिसोचिन से निकासी अभियान आज पूरा हो जाएगा।