Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन की जंग के बीच इन देशों ने रुस के खिलाफ अपनाया सख्त रवैया


नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों की जंग में बम धमकों और मिशाइलों से धरती और आसमान दोनों देहल उठ रहा है। युद्ध शुरु के बाद से आब तक हालत दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक ढेरों जान-माल का नुकसान हो चुका है। वहीं रूस के खतरनाक आक्रामक वारों को देखते हुए, पश्चिमी देशों सहित अन्य ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से जानें किन-किन देशों ने रूस पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस ने यूक्रेन पर हमले बाद से अबतक यूक्रेन कि जमीन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है, संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कोष (UN Humanitarian Funds) की तरफ से यूक्रेन को मदद की जा रही है, जिसमें यूक्रेन के लिए दो करोड़ डालर और ईयू आर्थिक सहायता कोष में 1.5 अरब यूरो देने की योजना बनाई गई है। वहीं दूसरी तरफ रूस के खिलाफ कई देशों ने क प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अलावा, जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं।

अमेरिका ने बैंक से लेन-देन पर प्रतिबंध

राष्ट्रपति बाइडन ने रूस को मिलने वाले कर्ज और रूस के प्रभावशाली लोगों व उनके परिवार के लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। वेब बैंक और प्रोम्सियाज मिलिटरी बैंक से लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रूस के स्वतंत्र घोषित किए गए यूक्रेन देश के हिस्सों से भी अमेरिका का आर्थिक संबंध नहीं होगा। राष्ट्रपति बाइडन ने रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

 

NYSE और Nasdaq ने भी लिया एक्शन

अमेरिका शुरु से ही लगातार रूस पर प्रतिबंध लगा रही है। ऐसे में Nasdaq Inc (NDAQ.O) और इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज इंक (ICE.N) NYSE ने भी एक्शन लिया है और अपने एक्सचेंजों में सूचीबद्ध रूस-स्थित कंपनियों के शेयरों के व्यापार पर अस्थायी रूप से रोक दी। यही नहीं Nasdaq में सूचीबद्ध स्टाक – नेक्सटर्स इंक, हेडहंटर ग्रुप पीएलसी (HHR.O), ओजोन होल्डिंग्स पीएलसी (OZON.O), किवी पीएलसी (QIWI.O) और यांडेक्स (YNDX.O) पर रोक लगाई गई है जबकि NYSE में सूचीबद्ध स्टॉक- Cian PLC (CIAN.N), मेकेल पीएओ और मोबाइल टेलीसिस्टम्स पीएओ पर भी रोक लगाई गई है।

जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाया गया प्रतिबंध

जी 7 में शामिल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने डोनेस्क और लुहांस्क से सभी तरह के व्यापार, निवेश और सहायता पर रोक लगा दी। इसी के साथ कनाडा के नागरिक रूस को मिलने वाले कर्ज की प्रक्रिया में भी किसी रूप में शामिल नहीं होंगे। कनाडा ने रूस के दो सरकारी बैकों से सारे लेन-देन रोक दिए हैं। इसी प्रकार से रूसी संसद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, जिन्होंने डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र दर्जा देने वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

ब्रिटेन ने अपनाया सख्त रवैया

ब्रिटेन ने पांच रूसी बैंकों और राष्ट्रपति पुतिन के नजदीकी तीन अरबपति रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के बाद से, ये सभी ब्रिटेन से कोई संबंध नहीं रख पाएंगे। यही नहीं इनकी संपत्तियां भी जब्त हो जाएंगी। भविष्य में ब्रिटेन में रूस अपने ब्रांड नहीं बेच सकेगा। प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने इस बात की घोषणा संसद में की थी।

ईयू ने रूसी सांसदों पर प्रतिबंध लगाया

यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने रूसी संसद के उन सभी सांसदों को प्रतिबंधित कर दिया है जिन्होंने यूक्रेन के इलाकों को स्वतंत्र देश की मान्यता देने के प्रस्ताव का समर्थन किया था। ईयू और यूक्रेन के बीच मुक्त व्यापार में सहयोगी रूसी बैंकों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।